अमर उजाला के जीएम मार्केटिंग बने संतोष, अक्षय और राजेंद्र का भास्कर से इस्तीफा

A-UJALA-NEW.jpg

 समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

 अमर उजाला से खबर है कि यहां संतोष चौरसिया ने अपनी नई पारी की शुरुआत की है। उन्हें नोएडा में जनरल मैनेजर(मार्केटिंग) का पद सौंपा गया है। वे प्रकाशन की मैगजीन की मार्केटिंग और सेल्स का काम देखेंगे। चौरसिया इस फील्ड में 10 सालों से हैं और उन्होंने बेंटले विश्वविद्यालय से एमबीए किया है। संतोष इंडिया टुडे और हिंदुस्तान के साथ भी जुड़े रहे हैं।
 
वहीं दैनिक भास्कर से अक्षय जैन ने इस्‍तीफा दे दिया है. वे अपनी नई पारी अमर उजाला से शुरू करने जा रहे हैं. उन्‍होंने नोएडा में जीएम के रूप में ज्‍वाइन किया है. वे पिछले बारह सालों से इस फील्‍ड में सक्रिय हैं.
 
दैनिक भास्‍कर, पाली से खबर है कि राजेंद्र नायक ने इस्‍तीफा दे दिया है. वे यहां पर रिपोर्टर थे. राजेंद्र ने अपनी नई पारी उदयपुर में अपराह्न टाइम्‍स के साथ शुरू की है. इन्‍हें यहां भी रिपोर्टर बनाया गया है. राजेंद्र भास्‍कर से पहले राजस्‍थान पत्रिका से जुड़े हुए थे, प्रबंधन द्वारा मध्‍य प्रदेश के जबलपुर तबादला किए जाने के बाद उन्‍होंने भास्‍कर ज्‍वाइन कर लिया था
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
 

 

0
No votes yet
Your rating: None