भास्कर मैगजीन डिवीजन के फीचर एडिटर बने चण्डीदत्त शुक्ला

chandiduttshukla.gif

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

स्वाभिमान टाइम्स से पिछले दिनो इस्तीफा देने के बाद चण्डीदत्त शुक्ल ने भास्कर समूह की मैगजीन अहा जिंदगी और भास्कर लक्ष्य के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है। वे मैगजीन डिवीजन के फीचर एडिटर बनाये गये हैं। । डेढ़ दशक से हिंदी पत्रकारिता से जुड़े चण्डीदत्त शुक्ल प्रिंट, टेलिविजन, रेडियो और वेब मीडिया से भी जुड़े रहे हैं। दैनिक जागरण में चण्डीदत्त ने फीचर विभाग से शुरुआत कर हरियाणा प्रदेश प्रभारी और जागरण सिटी दिल्ली के लॉन्चिंग प्रभारी की भूमिका भी निभाई।
 
दैनिक जागरण में चीफ सब एडिटर रहे चण्डीदत्त अमर उजाला के पंजाब संस्करण से भी संबद्ध रहे हैं। चण्डीदत्त ने एशिया के पहले विमेन बेस्ड न्यूज़ एंड करेंट अफेयर्स चैनल में एडिटर, स्क्रिप्ट और आउटपुट हिंदी डेस्क के प्रोड्यूसर के रूप में काम किया है। चण्डीदत्त ने दिल्ली दूरदर्शन के कला परिक्रमा कार्यक्रम के लिए लंबे समय तक लेखन कार्य किया है, वे एक पोर्टल चौराहा का संचालन भी कर रहे हैं।
 
भास्कर समूह से जुड़ने से पहले चडीदत्त स्वाभिमान टाइम्स हिंदी दैनिक की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा थे और यहां वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत थे। यूपी के गोंडा ज़िले के मूल निवासी चण्डीदत्त छात्रजीवन में महाविद्यालयी छात्र राजनीति में सक्रिय रहे और डिग्री कॉलेज छात्रसंघ में पदाधिकारी भी रहे। वे कई टेलीफ़िल्मों, फीचर फ़िल्म घाव प्यार का और सैकड़ों नाटकों, नुक्कड़ प्रस्तुतियों में शामिल हो चुके हैं।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

0
No votes yet
Your rating: None