अब नए रंग-रूप में बच्चों तक पहुंचेगी ‘चंपक’

champak-mag.gif

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

दिल्ली प्रेस से प्रकाशित होने वाली बच्चों की मैगजीन चंपक अब नए रंग-रुप में पाठकों के सामने आ रही है। मैगजीन नए अवतार में बड़े साइज, आकर्षक डिजाइन और बेहतर कंटेंट के साथ इसी वर्ष अक्टूबर में प्रकाशित की जाएगी। दिल्ली प्रेस ने चंपक के सभी आठ संस्करणों में आवश्यक सुधार और बदलाव करने की तैयारी कर ली है।
 
चंपक के कवर मूल्य में थोड़ा बदलाव करके 15 से 20 रुपए कर दिया गया है। हालांकि, चंपक के कवर मूल्य और विज्ञापन दर पर अंतिम निर्णय अभी भी समूह द्वारा परिवर्तित किया जा सकता है। 1968 में लांच की गई बच्चों की मैगजान चंपक के साथ ‘अमर चित्र कथा’ और  ‘चंदामामा’ जैसी बच्चों की मैगजीन भी प्रतिस्पर्था में थी।
 
दिल्ली प्रेस के डायरेक्टर अनंत नाथ ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि चंपक का पाठकों के साथ गहरा लगाव रहा है। हमने चंपक की रि-डिजाइन करते वक्त पाठकों और मैगजीन से जुड़े हर पहलू को ध्यान में रखा है। हमें पूरा यकीन है कि चंपक का नया अवतार बच्चों को अपने साथ जोड़ने में कामयाब रहेगा।
 
चंपक आठ भाषाओं में प्रकाशित होने वाली मैगजीन है, इसमें लघु कथाएं, कॉमिक स्क्रिप्ट, पजल्स, पहेलियां और चुटकले जैसे कंटेंट का शामिल किया गया है। मैगजीन ज्यादा से ज्यादा पाठकों को अपने साथ जोड़ने के लिए, समूह अक्सर बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं  का भी आयोजन करता है। समूह स्कूल लेवल की भी प्रतियोगिताओं का आयोजन कराता रहता है।
 
अनंत नाथ ने यह भी बताया कि हम एक वार्षिक प्रतियोगिता 'चंपक क्रिएटिव बाल प्रतियोगिता'  का आयोजन तो करते ही है इसके अलावा, हम छोटे शहरों के स्कूलों चित्रकला और निबंध प्रतियोगिताओं कराने की भी योजना बना रहे हैं। हम अपनी इस पहल में हर वर्ष आठ से नौ हजार तक स्कूल को अपने साथ जोड़ेगे।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नयाउपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करतेहैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेजसकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

0
No votes yet
Your rating: None