सी वोटर अब बांग्ला में भी
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
देश की जानी मानी न्यूज एजेंसी सी वोटर ब्रॉडकास्ट न्यूज अब 14 मार्च से बांग्ला भाषा में भी अपनी सेवाएं देने की तैयारी कर रही है। सी वोटर बांग्ला के इस कदम से पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के न्यूज चैनलों को फायदा होगा। इस कदम के बाद सी वोटर पहली ब्रॉडकास्ट न्यूज एजेंसी बन जाएगी जो श्रेत्रीय भाषाओं में अपनी सेवाएं उलपब्ध कराएगी। सूत्रों के मुताबिक बांग्ला के बाद सी वोटर दूसरी क्षेत्रीय भाषाओं की ओर भी अपना रुख करेगी।
फिलहार एजेंसी की योजना के तहत लगभग 70 राष्ट्रीय खबरों का पैकेज और पश्चिम बंगाल से जुड़ी तीस एक्सक्लूसिव खबरों का कैप्सूल सी वोटर हर रोज अपने क्लाइंट को देगी। इससे सी वोटर के सब्सक्राइबर को जहां कम लागत में बेहतर पैकेज मिलेगा, वहीं उनके दर्शकों को भी अच्छी खबरें देखने को मिलेंगी। प्रबंधन का कहना है कि एजेंसी कई विदेशी कंपनियों के साथ टाइअप करने जा रही है जो भारतीय न्यूज चैनलों को विदेशी खबरें उपलब्ध करायेगी।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:

