अब चैनलों को मॉनीटर करेगी ब्रॉडकास्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
टीवी चैनलों के कंटेंट को लेकर चल रही बहस को देखते हुए सरकार ने एक संस्था ‘ब्रॉडकास्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया’ को लेकर आने की कवायद शुरू कर दी है साथ ही एक नोडल एजेंसी के गठन की बात चल रही है, जो कि मीडिया में विदेशी पूंजी निवेश, आधुनिकीरण और टीवी रेटिंग सिस्टम को देखेगी। गौरतलब है कि अभी तक इनमें से कुछ मुद्दों को ट्राई(टेलिकॉम अथोरिटी ऑफ इंडिया) देखती थी, ट्राई की ओर से कई मुद्दों को लेकर चल रही देरी की वजह से सूचना और प्रसारण मंत्रालय अपनी अलग संस्था बनाने के लिए सोचा है।
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने कहा, “हम एक अथॉरिटी लाने की सोच रहे हैं जो की प्रसारण के मुद्दों को देखे। हमारे लिए केवल कंटेंट ही एक मुद्दा नहीं है। जो संस्था स्थापित की जायेगी वह टीआरपी, आधुनिकीरण और मीडिया में विदेशी पूंजी निवेश जैसे मुद्दों को देखेगी। टीवी चैनलों की टीआरपी को लेकर शिकायतें आती रहती है, जिसे देखते हुए सरकार ने एक ऑडिएंस रिसर्च मेकेनिज्म बनाने की सोच रही है। साथ ही हम को-रेगुलेशन को ध्यान में रख कर भी काम कर रहे हैं। मंत्रालय इन मुद्दों को लेकर स्टेक होल्डरों के साथ बैठक भी कर चुकी है।”
टीवी चैनलों पर प्रसारित होने वाले अश्ललील और हिंसक कार्यक्रमों की निगरानी के लिए मंत्रालय के सचिव की अध्यक्षता में एक टास्क फोर्स भी बनाई जायेगी।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09999064949 / 09818848564 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:

