अश्विन पद्माभन बिग स्ट्रीट के नेशनल हेड बने

ashwin.gif
समाचार4मीडिया.कॉम
 रिलायंस ब्रॉडकास्टिंग नेटवर्क लिमिटेड ने अश्विन पद्माभन को बिग स्ट्रीट के नेशनल हेड के तौर पर प्रमोट किया है। वे बिग लाइव व बिग स्ट्रीट के बिजनेस हेड रेब अय्यर को रिपोर्ट करेंगे। अश्विन बिग एफ एम की स्थापना के समय से समूह के साथ बिग एफ एम दिल्ली के स्टेशन हेड के तौर पर जुड़ें हुए थे। जहां उनकी छत्रछाया में बिग एफ एम 92.7 के रेवेन्यू और लिस्नरशिप में लगातार इजाफा देखा गया।
 
बिग स्ट्रीट के नेशनल हेड के पद पर अश्विन को लाने के बारे में बिग लाइव, आरबीएनएल के बिजनेस हेड रेब अय्यर ने कहा कि बिग स्ट्रीट मार्केट की आउटडोर कम्यूनीकेशन को देखते हुए अपनी संरचना को पूरी तरह बदलना चाहता है। मैं पूरी तरह से निश्चिंत हूं कि अश्विन बिग स्ट्रीट में जबरदस्त वैल्यू जोड़ेंगे क्यों कि पहले भी वे अपनी भूमिका में अपने अच्छे अनुभव के द्वारा विशाल ऑडियंस लाकर यह साबित कर चुके हैं।
 
बिग स्ट्रीट में बतौर नेशनल हेड की नियुक्ति पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए अश्विन पद्माभन ने कहा कि मैं अपन नये रोल के लिए काफी उत्साहित हूं। आरबीएनएल बहुत ज्यादा डाइनेमिक और निरंतर विकसित हो रहा संगठन है।
 
अश्विन आंध्र प्रदेश में बिग 92.7एफएम की सफलतापूर्वक लॉच के लिए जिम्मेदार थे। अक्रामक मार्केट और नये प्रोग्राम के मिश्रण से अश्विन हैदराबाद स्टेशन को प्रोडक्ट और सेल्स दोनो माध्यमों के द्वारा ऊचांइयों की बुलंदी पर ले गए।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
0
No votes yet
Your rating: None