बिग स्ट्रीट को मिला 21 मेट्रो स्ट्रेशनों का विज्ञापन अधिकार

big street.jpg

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
रिलायंस मीडिया वर्ल्ड के आउट ऑफ होम शाखा, बिग स्ट्रीट को दिल्ली मेट्रो की तीसरी लाइन के 21 स्टेशनों के लिए विज्ञापन अधिकार मिले हैं। यह लाइन इंद्रप्रस्थ से बाराखंभा होते हुए द्वारका तक जाती है। यह अनुबंध 5 वर्षों के लिए दिया गया है, इस अवधि में एजेंसी डीएमआरसी को प्रत्येक छह महीने में लाइसेंस शुल्क अदा करेगी।

एजेंसी को बाराखंभा रोड, आरके आश्रम मार्ग, झंडेवालन मार्ग, करोल बाग, राजेंद्र पैलेस, पटेल नगर, शादीपुर, कीर्ती नगर, मोती नगर, रमेश नगर, राजौरी गार्डेन, टैगोर गार्डेन, सुभाष नगर, तिलक नगर, गणेश नगर, जनक पुरी, उत्तम नगर, प्रेम नगर, नवादा, द्वारका मोड़ और द्वारका में विज्ञापन अधिकार मिले हैं।

तीसरी लाइन के 31 स्टेशनों का 60 प्रतिशत क्षेत्र विज्ञापन के प्रदर्शन के लिए तैयार हैं। यह 4187.20 वर्गमीटर क्षेत्र में फैला है।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन अनुमोदन के बाद अन्य जगहों पर भी विज्ञापन के लिए अनुमति दे सकती है (जैसे फ्लोर ग्राफिक्स, पिलर ब्रांडिंग और सीढ़ियों पर)। हालांकि, एजेंसी को इन स्थानों के लिए अतिरिक्त लाइसेंस का भुगतान करना पड़ेगा।

नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09999064949 / 09818848564 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

0
No votes yet
Your rating: None