बिग मैजिक ला रहा है नया रियलिटी शो ‘बिग बाल कलाकार’
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
बिग मैजिक और 92.7 एफएम अपने पहले रियलिटी शो ‘बिग बाल कलाकार’ का जल्द प्रसारण करने की लगभग सभी तैयारिया पूरी कर चुका है। यह शो सिंगिंग रियटिली शो है और इसके ऑडिशन के लिए मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, बिहार और झारखंड के 14 शहरों को चुना गया है। बिग मैजिक पर आने वाला यह पहला सिंगिंग रियटिली शो है। इसकी कमान म्यूजिक डायरेक्टर जतिन पंडित और पद्म विभूषण शास्त्रीय गायक राजन-साजन मिश्रा संभालेंगे। पंडित गुलशन भाटी बच्चों के मेंटर की भूमिका मे रहेगे जबकि प्रजाकता शुकरे ‘बिग बाल कलाकार’ को होस्ट करेगी।
‘बिग बाल कलाकार’ रियलिटी शो पर किए गए खर्च के बारे में ईवीपी – आरबीएनएल एंड बिजनेस हेड, बिग मैजिक आनंद चक्रवर्ती ने बताया कि यह बिग मैजिक का पहला रियलिटी शो है इसलिए हम बिग मैजिक और बिग एफएम पर तो कार्यक्रम प्रमोशन करेंगे ही। इसके अलावा लोकल प्रिंट मीडिया, केबल, पुश एसएमएम और बैनर्स के द्वारा भी ‘बिग बाल कलाकार’का प्रचार-प्रसार करेंगे। हमने कार्यक्रम के प्रमोशन और विज्ञापन के लिए 1.2 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।
‘बिग बाल कलाकार’ हिंदी क्षेत्रों से जुड़े बच्चों को अपने शो के माध्यम से उनकी प्रतिभा को एक अवसर देना चाहता है। कार्यक्रम का ऑडिशन बरेली, लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, इलाहाबाद, पटना, रांची, जबलपुर, ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, आगरा, मथुरा और वाराणसी शहरों में होगा।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


