गोल्डन माइक अवार्ड में बिग एफएम बना रेडियो ब्रॉडकास्टर ऑफ द ईयर

big-fm-logo.gif

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

मुबंई में 19 दिसंबर 2011 को गोल्डन माइक रेडियो एडवर्टाइजिंग अवार्ड 2011 के विजेताओं की घोषणा एक समारोह के दौरान की गई। आइडिया सेल्यूलर इस वर्ष का एडवर्टाइजर ऑफ द ईयर बना है। माइंडशेयर को मीडिया एजेंसी ऑफ द ईयर अवार्ड से नवाजा गया है जबकि लियो बर्नेट क्रिएटिव एजेंसी ऑफ द ईयर बना है। बिग एफएम को रेडियो ब्रॉडकास्टर ऑफ द ईयर के रुप में चुना गया है।
 
लियो बर्नेट को तीन श्रेणियो में अवार्ड प्राप्त किया- पहला गोल्ड अवार्ड बजाज इलेक्ट्रिक्ल्स लिमिटेड को बेस्ट कैम्पेन केटागरी में मिला औऱ दो गोल्डन अवार्ड साथी को बेस्ट सिंगल कमर्शिय-पब्लिक सर्विस केटागरी के लिए दिए गए। ब्रोंज अवार्ड बेस्ट सिंगल कमर्शियल-ऑटोमोबाइल्स के लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन को मिला। बिग एफएम को एक गोल्ड और सिल्वर अवार्ड रेडियो स्टेशन और नेटवर्क में बेस्ट पब्लिक सर्विस के लिए दिया गया है। अन्य एफएम रेडियो को यूनीक प्रोग्रामिंग कॉन्सेप्ट, आइडिया केटागरी के लिए भी गोल्ड और सिल्वर अवार्ड दिए गए हैं।
 
इस बार ज्यूरी की अध्यक्षता लिंटास मीडिया के सीईओ लिन-डी-सूजा ने की थी। इनके अलावा फ्यूचर मीडिया ग्रुप के सीईओ संदीप तरकक्ष, वीसा, इंडिया एंड साउथ एशिया के मार्केटिंग डायरेक्टर शुभ्रान्शु सिंह, लियो बर्नेट के ईसीडी नितेश तिवारी, देन्तसू मॉरकॉम के नेशनल क्रिएटिव डायरेक्टर, टाइटस युप्यूटर, बीबीएच इंडिया के मैनेजिंग पार्टनर राज कैम्बल, यूरो आरएससीजी के मैनेजिंग पार्टनर और सीईओ सतबीर सिंह, द हॉगकॉग एंड संघाई बैंकिंगकार्पोरेशन लिमिटेड इंडिया के मार्केटिंग-हेड श्रीकांत श्रीनिवासमाधवन, मेडीकॉम के एमडी देवराज त्रिपाठी, स्टारकॉम  मीडिया के सीईओ मलिकअर्जुनदास सीआर, ओग्लिविया एंड मंथर के ईसीडी सुमंतों चटोप्धायाय और अमीन लखानी जैसे विज्ञापनदाता और मार्केटिंग प्रोफेशनल्स शामिल हैं।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

0
No votes yet
Your rating: None