जागरण, अमर उजाला और एस1 में फेरबदल
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
दैनिक जागरण, मेरठ से राजीव रंजन तिवारी का तबादला गोरखपुर यूनिट के लिए कर दिया है। राजीव पिछले दस सालों से मेरठ यूनिट में कार्यरत थे। राजीव ने 2001 में दैनिक जागरण, मेरठ ज्वाइन किया था। एस1 चैनल से अरुण तिवारी ने इस्तीफा दे दिया है। वे यहां पर प्रोग्रामिंग हेड थे। राजेश दिल्ली प्रेस के मासको मीडिया इंस्टीट्यूट से जुड़ गए हैं। इन्हें इंस्टीट्यूट के टेलीविजन प्रोडक्शन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अमर उजाला, मेरठ से शशांक शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। वे यहां पर जूनियर सब एडिटर थे। शशांक ने अपने करियर की शुरुआत 2007 में दैनिक जागरण, मेरठ के साथ की थी, इसके बाद ये अमर उजाला से जुड़ गए थे। आगरा से जल्द शुरू होने जा रहे सी टीवी केबल नेटवर्क से विनोद ने अपनी नई पारी शुरू की है. वे रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे. विनोद ने करियर की शुरुआत दैनिक आज से की थी। अमर उजाला बनारस के वरिष्ठ क्राइम रिपोर्टर अरविंद उपाध्याय का तबादला इलाहाबाद के लिए कर दिया गया है।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:

