बीबीसी एशियन नेटवर्क रेडियो को बंद करने की तैयारी
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
बीबीसी ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि वह एशियन नेटवर्क रेडियो स्टेशन को 2011 के आखिर तक बंद कर देगा। एशियन नेटवर्क स्टेशन भारतीय उपमहाद्वीप की खबरों को प्रसारित करता है।
बीबीसी ट्रस्ट जो बीबीसी विश्व सेवा का संचालन करती है, ने बीबीसी के महानिदेशकमार्क थॉम्पसन के एशियन नेटवर्क स्टेशन के बंद करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
बीबीसी ट्रस्ट के चेयरमैन सर माइकल लीयोन्स के अनुसार, बीबीसी ट्रस्ट के सामने दोहरी जिम्मेदारियां हैं पहली जनता उच्च गुणवत्ता की सार्वजनिक सेवा प्रदान करना और दूसरा उनके पैसों का बुद्धिमानीपूर्वक उपयोग करना।
लियोन्स के अनुसार, “बीबीसी ट्रस्ट एशियन नेटवर्क को बंद करने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है, हालांकि, स्टेशन के दर्शकों की जरूरत पूरी करने के लिए यह अन्य विकल्पों पर विचार कर रही है।” तथापि, ट्रस्ट ने लोगों के विरोध प्रदर्शन के बाद 6 म्यूजिक रेडियो स्टेशन को बंद करने के प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया है। हालांकि, ब्रिटिश एशियाई और भारतीय अग्रणी जैसे शिल्पा शेट्टी के एक अन्य अभियान के बावजूद एशियन नेटवर्क सेवा को बंद करने से बचाया नहीं जा सका।
एशियन नेटवर्क के पास भारतीय उपमहाद्वीप में महत्वपूर्ण श्रोता हैं, लेकिन इसके श्रोताओं को प्राइवेट रेडियो स्टेशन जैसे सनराइज और सब्रास से कड़ी चुनौती मिल रही है। ब्रिटेन में रहने वाले भारतीय समुदाय के पत्रकार जो बीबीसी के साथ काम कर चुके हैं, ने कहा कि बहुविकल्प मीडिया के कारण बीबीसी को चुनौती मिल रही है। एशियन समुदाय के लोगों के बीच बोली की विभिन्नता और वाणिज्यिक रेडियो से मिल रहे चुनौती से एशियन नेटवर्क को बंद करना अपरिहार्य हो गया है।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09999064949 / 09818848564 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


