सर्वे के अनुसार बरेली में सभी अखबारों के पाठक बढ़े

news-papers-logo.jpg
समाचार4मीडिया.कॉम
आईआरएस2010 की दूसरी तिमाही सर्वे के मुताबिक बरेली के अखबारों में बेहतर प्रदर्शन किया हैं। टॉप थ्री न्यूज पेपरों में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली हैं। बरेली के मुख्य तीनों अखबारों की रैकिंग में ज्यादा बदलाव देखने को नही मिले हैं। बरेली की मार्केट में हिन्दुस्तान को आये अभी एक साल भी पूरा नही हुआ है। लेकिन यह कहा जा सकता है कि हिन्दुस्तान ने अपनी जड़ें मजबूत करनी शुरू कर दी हैं। लेकिन इसका कुछ खास प्रभाव यहां के अन्य अखबारों पर नही पड़ा हैं।
 
सर्वे रिर्पोट बताती है कि दैनिक जागरण बरेली ने पिछली तिमाही की अपेक्षा अच्छी ग्रोथ हासिल की है इसने 25लाख 61 हजार से बढ़कर 25लाख 90 हजार लोगों तक अपनी पहुच बना ली हैं। वही अमर उजाला की बात करे तो पिछली तिमाही में इसने 21लाख 16 हजार से बढ़कर 22लाख 22 हजार पहुच गयी हैं। बरेली में 1 साल पहले आये हिन्दुस्तान ने अपने ग्राहकों में बढ़ी तेजी से इजाफा करना शुरू कर दिया है। हिन्दुस्तान ने 5लाख 27 हजार लोगों तक पहुचने में कामयाबी हासिल की हैं। 
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

4
Average: 4
Your rating: None