कलर्स की प्रोग्रामिंग हेड अश्विनी यार्डी का इस्तीफा
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
कलर्स चैनल की प्रोग्रामिंग हेड अश्विनी यार्डी ने संस्थान से इस्तीफा दे दिया है। अब वो फिल्म बिजनेस से जुड़ा अपना नया वेंचर शुरू करने जा रही हैं। अगले दो से तीन महीनों में वो कलर्स की मौजूदा भूमिका से बाहर हो जाएंगी और फिर वो अपने फिल्म प्रोजेक्ट पर काम करेंगी। वो इस चैनल के शुरू होने से पहले ही इस कंपनी के साथ जुड़ी हुई थी और यहां कंटेंट की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। लेकिन अब वो अपना नया वेंचर शुरू करने के लिए वायकॉम18 मोशन पिक्चर के साथ मिलकर काम करेंगी।
वायकॉम 18 के ग्रुप सीईओ हरेश चावला ने बताया कि अश्विनी का कलर्स की सफलता में बहुत ज्यादा योगदान है। अपने अनुभव और कंटेंट की समझ से उसने कलर्स को दर्शकों से जोड़ने का काम किया है। एक नया ही कॉन्सेप्ट उसने तैयार किया है। अब वो अपने नये वेंचर के साथ आ रही हैं।
अपने फैसले के बारे में यार्डी का कहना है कि यह फैसला मेरे लिए बहुत ही कठिन रहा है। मैं काफी दिनों से कलर्स के साथ जुड़ी हुई थी। यहां मुझे एक काफी अच्छी टीम के साथ काम करने का मौका मिला। और मुझे पूरा विश्वास है कि यह टीम कलर्स को और भी ज्यादा ऊंचाइयों तक ले जायेगी। इसी के साथ मैं वायकॉम 18 के साथ मिलकर अपना नया वेंचर शुरू करने को लेकर खुश भी हूं।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


