अशोक शर्मा बने आज समाज चंडीगढ़ के जीएम, कई संस्थानों में फेरबदल

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

आज समाज के हाल में लॉन्च हुये चंडीगढ़ यूनिट में बतौर जीएम अशोक शर्मा ने ज्वाइन किया है। उन्होंने दैनिक भास्कर से इस्तीफा देकर आज समाज ज्वाइन किया हैं। वे यहां मार्केटिंग के क्षेत्र में काफी समय से सक्रिय थे उन्हें मार्केटिंग का जनरल मैनेजर बनाया गया हैं। अशोक भास्कर समूह के साथ ही अमर उजाला में भी काफी समय तक अपनी सेवायें दे चुके हैं।  
 
साथ ही लखनऊ से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय समाचार पत्रिका टर्निग इंडिया के मुंबई ब्यूरो चीफ के रूप में में विजय यादव ने अपनी नई पारी की शुरुआत की है। वे पिछले तकरीबन 20 सालों से मुंबई की पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। इस दौरान दर्जनों बड़े संस्थानों में काम किया। वहीं मौर्य टीवी लखनऊ के ब्यूरो कोआर्डिनेटर पंकज ओहरी ने संस्थान को अपना त्यागपत्र दे दिया है वे अपनी नई पारी उत्तर उजाला के साथ शुरू कर रहे हैं उन्हें प्रबंधन द्वारा यूपी हेड बनाया गया है। पंकज दैनिक जागरण, पीटीआई , स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, सीएनईबी के साथ अपनी सफल पारी खेल चुके हैं।
 
 देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

0
No votes yet
Your rating: None