अशोक गहलोत ने लॉन्च किया एचबीसी न्यूज चैनल
समाचार4मीडिया.कॉम
राजस्थान के रीजनल न्यूज चैनल एचबीसी न्यूज चैनल का उद्दघाटन राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कल जयपुर में किया। उन्होंने एचबीसी न्यूज चैनल के स्टूडियो सहित विभिन्न विभागों का ब्यौरा लिया।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सच्चाई को निष्पक्षता से उजागर किया जाना चाहिए। सच्चाई चाहे कितनी भी कडवी क्यों न हो, वह जनता के सामने आनी चाहिए. सच्चाई चाहे व्यक्ति की हो, कार्यकर्ता की हो, नेता की हो, ब्यूरोक्रेसी की हो, सरकार की हो या समाज की हो, वह सामने आनी चाहिए।साथ ही उन्होंने एचबीसी परिवार को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चैनल की शुरुआत के बाद, संचालन के दायित्व को निभाते हुए आगे बढना और कामयाब होना चुनौतीपूर्ण कार्य है. उन्होंने कामना की कि जिस विश्वास के साथ इस चैनल की शुरुआत हुई है उस पर खरे उतरते हुए यह प्रतिस्पर्धा के दौर में सही मायनों में जनता की सेवा करेगा.
इस समारोह के अवसर पर एचबीसी न्यूज की निदेशक सुनीता शेखावत, कंसल्टिंग एडिटर वीर सक्सैना, न्यूज एडिटर प्रताप राव और सुरेश मिश्र व पर्यटन मंत्री बीना काक सहित कई जानी मानी हस्तियां मौजूद थीं।
इस चैलन के बारे में पहले भी समाचार4मीडिया पर खबर प्रकाशित की गई थी। खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


