मजिठिया वेज आयोग की सिफारिश लागू करने वाला पहला अखबार ‘असम ट्रिब्यून’
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
‘असम ट्रिब्यून’ मजीठिया वेज आयोग की सिफारिशें लागू करने वाले देश का पहला और इकलौता अखबार बन गया है। असम ट्रिब्यून समूह ने अपने ट्रेड यूनियनों के साथ एक करार में पत्रकारों और गैर-पत्रकारों के लिए मजिठिया वेतन बोर्ड की सिफारिशों को लागू करने का फैसला किया है। यह करार इस साल जनवरी से प्रभावी होगा। समूह में करीब 450 कर्मी काम करते हैं।
केन्द्र सरकार की अधिसूचना के अनुसार मजीठिया वेतन बोर्ड की सिफारिशों को एक जुलाई 2010 से लागू किया जाना है, लेकिन समूह ने एक जनवरी 2012 से लागू करने का फैसला किया है। उल्लेखनीय है कि ‘असम ट्रिब्यून’ ने इसके पहले के मणिसाना वेतन आयोग की सिफारिशें भी अपने यहां लागू कर रखी थीं। यह देश के कुछ चुनिंदा अखबारों में शामिल है, जो अपने कर्मचारियों के हितों का पूरा ध्यान रखते हैं।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


