अन्ना हजारे 'नए गांधी': ब्रिटिश मीडिया

Anna-Hajare-01.gif
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को ‘नए गांधी’ का प्रादुर्भाव बताते हुए ब्रिटिश मीडिया ने उनके आंदोलन को असाधारण रूप से सफल करार दिया लेकिन भ्रष्टाचार की रोकथाम के लिए सुपरमैन जैसे प्राधिकरण के खिलाफ चेतावनी दी है।

हजारे ब्रिटिश मीडिया में छाए हुए हैं। ‘टेलीग्राफ’ की हेडलाइन है - ‘एक नया गांधी’।

टेलीग्राफ’ में पैट्रिक फ्रेंच ने अपने रिपोर्ट में लिखा है, “अन्ना हजारे का असाधारण रूप से सफल अभियान। इस गांधीवादी नेता ने अपनी भूख-हड़ताल से सरकार को असमंजस में डाल दिया।”

फ्रेंच ने भारतीय न्यायपालिका, राजनीतिक और सामाजिक तंत्र पर भी निशाना साधा है।

हालांकि फ्रेंच का कहना है कि उनके लोकपाल से नौकरशाही से भरे देश में सरकार का एक और स्तर पैदा होगा और उसके पास ऐसी शक्तियां होंगी जो पहले किसी सुपरमैन के पास रही होंगी। (भाषा)

 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
0
No votes yet
Your rating: None