अमर उजाला का कुरुक्षेत्र और कैथल एडिशन लॉन्च, अगला पड़ाव करनाल

A-UJALA-NEW.jpg

आरिफ खान मंसूरी

समाचार4मीडिया.कॉम
अमर उजाला प्रबंधन ने हरियाणा में अपने विस्तार की योजनाओं में एक कदम और बढ़ाते हुए कुरुक्षेत्र और कैथल में अपने एडिशन 20 मई को लॉन्च कर दिया है। इसी तैयारी के तहत अमर उजाला अब करनाल, पानीपत और सोनीपत एडिशन लॉन्च करेगा। इस खबर की पुष्टि अमर उजाला के नॉर्थ इंडिया पोजेक्ट हेड उदय सिन्हा ने समाचार4मीडिया से बात करते हुए की। 
 
उदय सिन्हा ने बताया कि अभी हमारी प्रथामिकता इन दोंनों एडिशनों को अच्छी तरह से स्थापित करनी है। उसके बाद हम लोग हरियाणा के बाकी जिलों में अपना विस्तार करेंगे। हमारी योजना है कि हम लोग हर महीने एक एडिशन लॉन्च करें।
 
इन दोनों एडिशनों के साथ माई सिटी पुलआउट दिया जायेगा। जोकि चार पेज का होगा जिसमें उस शहर की खबरें होंगी। और मुख्य अखबार में आमतौर पर पेज 12 होंगे और ज्यादा जरूरी होने पर इसके पेजों की संख्या में बढ़ोतरी भी की जी सकती है। 
 
इस मार्केट में पहले से ही दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, पंजाब केसरी और हरिभूमि मौजूद हैं, जिनसे अमर उजाला को अपने आप को स्थापित करने में कड़ी टक्कर लेनी होगी।
अमर उजाला ने अभी अंबाला और यमुनानगर के लिए एक मार्च को एडिशन लॉन्च किया था।
 
अमर उजाला प्रबंधन रोहतक में यूनिट लगाने की तैयारी में है. इसके लिए जमीन एलाटमेंट की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. चर्चा है कि बरसात के बाद रोहतक में यूनिट लगाने का काम तेज हो जाएगा.
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

0
No votes yet
Your rating: None