अमर उजाला ला रहा है कई फीचर सप्लीमेंट

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

‘अहा जिंदगी’ के पूर्व संपादक यशवंत व्यास के अमर उजाला से जुड़ने के बाद ही इस बात की संभावनाएं देखी जाने लगी थीं कि अमर उजाला अपने फीचर सेक्शन को और मजबूत बनाने के लिए कुछ बदलाव करेगा। हालांकि यशवंत व्यास के पहले जब गोविंद सिंह फीचर संपादक थे, तब भी अमर उजाला का यह सेक्शन काफी मजबूत था। लेकिन मंदी के दौर में अमर उजाला के कई फीचर सप्लीमेंट बंद हुए। पंजाब के पाठकों को फोकस करता हुआ ‘टशन’ पूर्वांचल के पाठकों पर केन्द्रित ‘पुरवाई’ लखनऊ में प्रकाशित होने वाला हेल्थ सप्लीमेंट, ऑटो सप्लीमेंट जैसे फीचर के पन्ने बंद हो गए। रविवार को प्रकाशित होने वाला चर्चित फीचर सप्लीमेंट ‘संडे आनंद’ भी छह पन्नों से घट कर चार पन्नों तक सीमित रह गया। लेकिन अब जब अखबार ने एक नए सिरे से एडिटोरियल टीम गठित की है तब अखबार के कंटेंट को और बेहतर बनाने के लिए फीचर सेक्शन में भी कई बदलाव किये जा रहे हैं। इसी के मद्देनजर नई नियुक्तियां भी हो रही हैं।
 
समाचार4मीडिया से बात करते हुए अमर उजाला में फीचर की जिम्मेदारी देख रहे एक्ग्जीक्यूटिव एडिटर यशवंत व्यास ने बताया, “ हम हर वर्ग के पाठकों को ध्यान में रखते हुए कई नए सप्लीमेंट शुरू कर रहे हैं। जल्द ही यह बदलाव पाठकों तक पहुंचेगा”।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09999064949 / 09818848564 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

 

3
Average: 3
Your rating: None

टिप्पणी

good

अच्ची बात है कि अमर उजाला कुछ सप्लीमेंट लेकर आ रहा है, इससे अमर उजाला को नई बुलंदियां छुने में सरलता होगी।