अमर उजाला ने लॉन्च की अंग्रेजी वेबसाइट

A-UJALA-NEW.jpg

शिशिर शुक्ला

समाचार4मीडिया.कॉम
अमर उजाला ने पिछले तीन महीनें में तीन वेबसाइट लॉन्च की हैं, इसी दिशा में एक कदम और बढ़ाते हुए अमर उजाला ने अंग्रेजी में भी अपनी वेबसाइट लॉन्च कर दी है। गौरतलब है कि हाल में ही दैनिक जागरण ने भी अपनी अंग्रेजी वेबसाइट लांच की थी। समाचार4मीडिया से बात करते हुये अमर उजाला के इंटरनेट हेड भूपेन्द्र गुप्ता ने बताया कि अंग्रेजी वेबसाइट  news.amarujala.comमें हम भारत से बाहर रहने वाले भारतीयों (एनआरआई) को टारगेट करेगें। जिससे वे अपनी मिट्टी की खुशबू को वेबसाइट के माध्यम से महसूस कर सकें।
 
मसलन अगर आजमगढ़ का कोई व्यक्ति देश से बाहर कहीं विदेश में रह रहा है तो हम उसे आजमगढ़ की अधिक से अधिक खबरें अंग्रेजी में अमर उजाला की अंग्रेजी वेबसाइट के माध्यम से देगें। दूसरी परंपरागत अंग्रेजी न्यूज बेवसाइट से थोड़ा अलग हटते हुए अमर उजाला ने विदेशों में रह रहे भारतीयों के लिए एनआरआई सेक्शन शुरू किया है। साथ ही उत्तर भारत के लगभग भी राज्यों को अलग-अलग सेगमेंट में जगह दी गई है।  इस समय समूह एजुकेशन के लिए वेबसाइट education.amarujala.com  क्रिकेट के लिए cricket.amarujala.com और टैबलॉयड कॉम्पैक्ट की वेबसाइट www.compact.amarujala.com संचालित कर रहा है।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

0
No votes yet
Your rating: None