‘अमर उजाला’ को कहीं खुशी कहीं गम का सामना करना पड़ा
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
इंडियन रीडरशिप के एआईआर आंकड़ों के आधार पर
हिन्दी दैनिक ‘अमर उजाला’ के पाठकों की कुल संख्या आईआरएस के चौथी तिमाही के रिपोर्ट के अनुसार, 86 लाख 40 हजार है पिछली तिमाही में ‘अमर उजाला’ के पाठकों की कुल संख्या 85 लाख 83 हजार थी और इस तरह से इसके पाठकों की कुल संख्या में 57 हजार की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ‘अमर उजाला’ आगरा के पाठकों की संख्या में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। पिछली तिमाही की भांति ‘अमर उजाला’ आगरा के पाठकों की संख्या इस बार भी 4 लाख 96 हजार है। चौथी तिमाही में ‘अमर उजाला’ अलीगढ़ संस्करण के पाठकों की संख्या 6 लाख 5 हजार है जो तीसरी तिमाही में 5 लाख 63 हजार थी इस तरह से ‘अमर उजाला’ अलीगढ़ संस्करण के पाठकों की संख्या में 42 हजार की वृद्धि दर्ज की गई है।
‘अमर उजाला’ इलाहाबाद संस्करण के पाठकों की संख्या आईआरएस के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, 3 लाख 83 हजार है जो पिछली तिमाही में 3 लाख 97 हजार थी इस तरह से इलाहाबाद संस्करण के पाठकों की संख्या में 14 हजार की कमी आई है। ‘अमर उजाला’ बरेली संस्करण के पाठकों में भी कमी दर्ज की गई है। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, बरेली संस्करण के पाठकों की संख्या 5 लाख 99 हजार है जो पिछली तिमाही में 6 लाख 9 हजार थी। इस तरह से बरेली संस्करण के पाठकों की संख्या में 10 हजार की कमी दर्ज की गई है। ‘अमर उजाला’ चंडीगढ़ संस्करण के पाठकों की संख्या चौथी तिमाही के आंकड़ों के अनुसार, 3 लाख 73 हजार है। पिछली तिमाही में चंडीगढ़ संस्करण की संख्या 3 लाख 84 हजार थी इस तरह चंडीगढ़ संस्करण के पाठकों की संख्या में 11 हजार की कमी दर्ज की गई है। ‘अमर उजाला’ देहरादून के पाठकों की संख्या चौथी तिमाही के आंकड़ों के अनुसार, 5 लाख 18 हजार है। पिछली तिमाही के आंकड़ों के अनुसार, देहरादून संस्करण के पाठकों की संख्या 5 लाख 5 हजार थी। इस तरह से देहरादून में पाठकों की संख्या में 13 हजार की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
‘अमर उजाला’ धर्मशाला संस्करण के पाठकों की संख्या आईआरएस की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, 2 लाख 54 हजार है। पिछली तिमाही के अनुसार, ‘अमर उजाला’ के धर्मशाला संस्करण के पाठकों की संख्या 2 लाख 15 हजार थी इस तरह से धर्मशाला में इसके पाठकों में 39 हजार की जबरदस्त वृद्धि दर्ज की गई है। ‘अमर उजाला’ गोरखपुर के पाठकों की संख्या में नवीनतम आंकड़ों के अनुसार उल्लेखनीय वृद्दि दर्ज की गई है। पिछली तिमाही में गोरखपुर संस्करण के पाठकों की संख्या, 6 लाख 40 हजार थी जो अब नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, 6 लाख 86 हजार हो गई है। इस तरह से 46 हजार की वृद्धि देखने को मिली है। ‘अमर उजाला’ लखनऊ के पाठकों में चौथी तिमाही के आंकड़ों के अनुसार कमी आई है पिछली तिमाही में एक ओर जहां यह 4 लाख 65 हजार था अब घटकर यह 4 लाख 11 हजार हो गया है। इस तरह से लखनऊ संस्करण के पाठकों में 54 हजार की कमी दर्ज की गई है। ‘अमर उजाला’ के जालंधर संस्करण के पाठकों की संख्या में भी कमी दर्ज की गई है। पिछली तिमाही में जालंधर में इसके पाठकों की संख्या 88 हजार थी जो नवीनतम आंकड़ों के अनुसार घटकर 59 हजार रह गई है। ‘अमर उजाला’ जम्मू-कश्मीर के पाठकों में चौथी तिमाही के आंकड़ों के अनुसार कमी आई है। पिछली तिमाही में जम्मू-कश्मीर संस्करण के पाठकों की संख्या 1 लाख 10 हजार थी। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, यह संख्या अब 1 लाख 5 हजार रह गई है। इस तरह से पाठकों की संख्या में 5 हजार की कमी दर्ज की गई है। अमर उजाला झांसी के पाठकों में भी चौथी तिमाही के आंकड़ों के अनुसार कमी दर्ज की गई है। पिछली तिमाही में ‘अमर उजाला’ के पाठकों की संख्या 1 लाख 80 हजार थी जो घटकर 1 लाख 69 हजार हो गई है। इस तरह से यहां 11 हजार की कमी दर्ज की गई है। ‘अमर उजाला’ कानपुर के पाठकों की संख्या आईआरएस के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार 7 लाख 63 हजार है। पिछली तिमाही में, यह आंकड़ा 7 लाख 40 हजार थी। इस तरह से कानपुर में 23 हजार पाठकों की वृद्धि दर्ज की गई है। ‘अमर उजाला’ मेरठ संस्करण के पाठकों की संख्या में चौथी तिमाही के आंकड़ों के अनुसार कमी दर्ज की गई है। पिछले वर्ष, मेरठ में पाठकों की संख्या 9 लाख 34 हजार थी जो नवीनतम आंकड़ों के अनुसार अब 9 लाख 13 हजार रह गई है। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, मेरठ संस्करण के पाठकों की संख्या में 21 हजार की कमी दर्ज की गई है। ‘अमर उजाला’ मुरादाबाद के पाठकों की संख्या पिछले वर्ष की भांति इस बार भी 3 लाख 79 हजार है। ‘अमर उजाला’ नैनीताल के पाठकों की संख्या पिछली तिमाही के अनुसार कमी आई है। पिछली तिमाही में 3 लाख थी जो नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, 2 लाख 91 हजार रह गई है। ‘अमर उजाला’ नई दिल्ली संस्करण के पाठकों में चौथी तिमाही में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। पिछली तिमाही में नई दिल्ली संस्करण के पाठकों की संख्या 7 लाख 45 हजार थी जो अब भी बरकरार है। ‘अमर उजाला’ वाराणसी संस्करण के पाठकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्दि दर्ज की गई है। पिछली तिमाही के अनुसार, वाराणसी संस्करण के पाठकों की संख्या 8 लाख 34 हजार थी जो नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, 8 लाख 90 हजार हो गई है और इस तरह से यहां 56 हजार की वृद्धि दर्ज की गई है।
‘अमर उजाला’ का टैबलॉयड संस्करण ‘कॉम्पैक्ट’ के पाठकों की कुल संख्या आईआरएस की चौथी तिमाही के रिपोर्ट के अनुसार, 8 लाख 28 हजार है। पिछली तिमाही के अनुसार, ‘कॉम्पैक्ट’ के पाठकों की कुल संख्या 6 लाख 3 हजार थी इस तरह से ‘कॉम्पैक्ट’ के पाठकों की संख्या में 2 लाख 25 हजार की वृद्धि दर्ज की गई है। ‘कॉम्पैक्ट’ आगरा संस्करण के पाठकों की संख्या में इस बार कमी दर्ज की गई है। पिछली तिमाही के अनुसार, ‘कॉम्पैक्ट’ के पाठकों की संख्या आगरा में 77 हजार थी जो नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, 59 हजार रह गई है और इस तरह से ‘कॉम्पैक्ट’ आगरा संस्करण के पाठकों की संख्या में 18 हजार की कमी दर्ज की गई है। ‘कॉम्पैक्ट’ के इलाहाबाद संस्करण के पाठकों में जबरदस्त वृद्धि देखी गई है। पिछली तिमाही के आंकड़ों के अनुसार, इलाहाबाद में ‘कॉम्पैक्ट’ के पाठकों की संख्या 2 लाख 97 हजार थी जो नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, 4 लाख 20 हजार पर पहुंच चुकी है और इस तरह से 1 लाख 23 हजार की जबरदस्त बढ़ोतरी इलाहाबाद में ‘कॉम्पैक्ट’ के पाठकों की संख्या में दर्ज की गई है। ‘कॉम्पैक्ट’ के कानपुर संस्करण में भी जबरदस्त वृद्धि देखी गई है। पिछली तिमाही के अनुसार, ‘कॉम्पैक्ट’ के पाठकों की संख्या कानपुर में 1 लाख 86 हजार थी जो नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, 3 लाख 7 हजार है। मेरठ और देहरादून में ‘कॉम्पैक्ट’ के पाठकों में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है पिछली तिमाही के अनुसार, मेरठ और देहरादून में ‘कॉम्पैक्ट’ के पाठकों की संख्या 43 हजार थी जो नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, 44 हजार हो गई है और इस तरह से 1 हजार पाठकों की संख्या बढ़ी है।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


