बरेली में जागरण और अमर उजाला ने दाम बढ़ाये, हिन्दुस्तान जस का तस
समाचार4मीडिया.कॉम
बरेली के बाजार में इन दिनों दैनिक जागरण और अमर उजाला ने फिर दाम बढ़ा दिये है। अभी बीते 1 अगस्त को ही जागरण और अमर उजाला दोनो अखबारों ने संयुक्त रूप से यह घोषणा की थी कि वे अपना दाम बरेली सिटी में आधा कर देगें हुआ भी कुछ ऐसा ही। दोनों अखबारों में अपने दाम साढे तीन से घटाकर दो रूपये कर दिये। लेकिन 1 महिना ही बिता था कि जागरण ने पुन: ये दाम बढाकर दो रूपये पचास पैसे कर दिये है। ऐसे में दोनों अखबारों के पाठकों को 15 रूपये प्रति माह का बढ़ा हुआ खर्च उढाना पढ़ेगा। लेकिन हिन्दुस्तान ने अपने आप को इस जागरण और अमर उजाला के प्राइज वार से दूर ही रखा है। हिन्दुस्तान ने अपने सिटी एडिशन का दाम दो रूपये ही रखा हैं।
समाचार4मीडिया से बात करते हुये हिन्दुस्तान बरेली के स्थानीय संपादक के. के. उपाध्याय ने बताया कि अभी हिन्दुस्तान अखबार ने बरेली में 1 वर्ष भी पूरा नही किया है इतने कम समय में दाम बढ़ाना उचित नही हैं। प्रतिद्वंदी अखबारों के दाम बढाने के प्रश्न पर उनका कहना था कि इसका सीधा फायदा हिन्दुस्तान को मिलेगा। हिन्दुस्तान और तेजी से बरेली की मार्केट में छायेगा। हिन्दुस्तान बहुत तेजी से बरेली ही नही दूर दराज के क्षेत्र में अपनी पैठ मजबुत कर रहा है।
वही समाचार4मीडिया.कॉम से बात करते हुये जागरण बरेली सर्कुलेशन विभाग के वरिष्ठ पदस्थ अधिकारीयों ने इस खबर की पुष्ठि की और बताया कि एक माह पहले जागरण ने अपने सिटी एडिशन के दाम साढे तीन रूपये से घटाकर दो रूपये कर दिये थे। उन्ही दाम को रिकवर करने के लिए अखबार ने पुन: दाम बढाकर ढाई रूपये कर दिये है।
दैनिक जागरण के रेट बढ़ाने की घोषणा के साथ ही अमर उजाला ने भी इस पर मोहर लगा दी और यह घोषणा कर दी की अमर उजाला भी 50 पैसे बढकर यानि दो रूपये पचास पैसे में बिकेगा। बरेली में अखबारों के इस प्राइजवार का फिलहाल सीधा फायदा हिन्दुस्तान उठा रहा है।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


