अमर उजाला ला रहा है मैगजीन प्रतियोगिता

A-UJALA-NEW.jpg

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

स्कूली बच्चों के लिए युवान मैगजीन लाने के बाद अमर उजाला अब कंपिटीटिव स्टूडेंट की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्रतियोगिता नाम से एक मैगजीन लाने जा रहा है। समाचार4मीडिया से बात करते हुए अमर उजाला के ग्रुप कंस्ल्टिंग एडिटर यशवंत व्यास ने बताया कि यह मैगजीन परंपरागत कंपिटीटिव मैगजीन से हट कर होगी और हम इसका कंटेट बड़े कैनवास पर ऱखेंगे। मैगजीन 200 पन्नों की होगी।
 
बड़े कैनवास को स्पष्ट करते हुए यशवंत व्यास ने कहा कि जैसे आम मैगजीन में किसी टॉपर का इंटरव्यू प्रकाशित किया जाता है, हमारी कोशिश होगी कि हम उस सफल अभ्यर्थी के हर पहलुओं को पाठकों के सामने ले आएं। इसी तरह अगर किसी एग्जाम के क्वेशचन पेपर का हल है तो हम उस पेपर के हल करने की पूरी प्रक्रिया को बताएंगे। मैगजीन की एडिटोरियल जिम्मेदारी एक अनुभवी पैनल को दी जाएगी।
 
यह पूछे जाने पर किसी हिंदी मार्केट में पहले से भी कंपिटीटिव स्टूडेंट को टार्गेट करती हुई मैगजीन हैं प्रतियोगिता इनसे अलग कैसे होगी, यशवंत व्यास ने बताया कि हम लगभग सभी कंपिटीटिव एग्जाम की तैयारी को एक ही मैगजीन में लेकर आएंगे।
 
प्रतियोगिता फिलहाल हिंदी में ही लॉन्च की जा रही है लेकिन अंग्रेजी संस्कऱण की संभावनाओं से यशवंत व्यास ने इनकार नहीं किया। मैगजीन का मूल्य क्या होगा यह अभी स्पष्ट नहीं है
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

0
No votes yet
Your rating: None