अमर उजाला देगा युवाओं को पत्रकारिता का प्रशिक्षण
शिशिर शुक्ला
समाचार4मीडिया.कॉम
अमर उजाला युवाओं को पत्रकारिता का एक साल का प्रशिक्षण देने जा रहा है। इस प्रशिक्षण के बाद चयनित 15 अभ्यर्थियों को अमर उजाला परिवार से जोड़ लिय़ा जाएगा। अमर उजाला के समूह सलाकार संपादक यशवंत व्यास ने समाचार4मीडिया को बताया कि इसके लिए 15 युवा अभ्यर्थियों का चयन किया जाए और फिर उन्हें प्रतिष्ठित और अनुभवी पत्रकारों के निर्देशन में पत्रकारिता के गुर और बारीकियां सिखाई जाएंगी साथ ही युवाओं को समाचार पत्र से जुड़े सभी तकनीकि पहलुओं की जानकारी भी दी जाएगी।
प्रबंधन की योजना है कि इस ट्रेनिंग के बाद अमर उजाला के ही विभिन्न संस्करणों में इन युवा पत्रकारों को रिपोर्टिंग, डेस्क, प्रोडक्शन आदि का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाए। इस तरह चयनित प्रशिक्षुओं को अमर उजाला के साथ जुड़ने का अच्छा अवसर है। यशवंत व्यास ने बताया कि इसके लिए प्रशिक्षुओं को किसी भी विषय से स्नातक होना चाहिये, जरूरी नही कि पत्रकारिता में डिग्री हो, लेकिन पत्रकारिता के प्रति लगन जरूरी है। कंप्यूटर पर हिंदी टाइपिंग के साथ अभ्यर्थी की उम्र अधिकतम आयु 26 वर्ष निर्धारित की गयी है। साथ ही सामान्य ज्ञान में निपुणता, शुद्ध और प्रभावी लेखन तथा अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद की क्षमता भी होना चाहिये। इसका चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा। जिसका आवेदन पत्र नीचे दिये गये अमर उजाला की वेबसाइट से अभ्यर्थी डाउललोड कर सकते है।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


