अमर उजाला, लखनऊ के एसोसिएट एडिटर बने कुमार भावेश

bhavesh-amar-ujala-lko.jpg

समाचार4मीडिया.कॉम

अमर उजाला लखनऊ से खबर है कि एसोसिएट एडिटर के पद पर कुमार भावेश ने ज्वाइन किया है। वे इससे पहले बीएजी के चैनल लांच के समय से एसोसिएट एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर थे। उन्होंने यहां तीन साल तक काम किया। भावेश की प्रिन्ट में यह दूसरी पारी है।
 
समाचार4मीडिया से बात करते हुये भावेश ने बताया कि मैंने पत्रकारिता की शुरुआत पटना से सन 1985 में आज अखबार के साथ की थी। बाद में गुवाहाटी में नार्थ ईस्ट टाइम्स वे सेंटीनल के साथ भी काम किया।
दिल्ली आने पर दैनिक जागरण दिल्ली आफिस में सब एडिटर और चीफ सब एडिटर भी रहे। भावेश ने बताया कि अमर उजाला के कारोबार अखबार की शुरुआत करने पर मैने “कारोबार” ज्वाइन कर लिया । 2004 में बीएजी फिल्म के दूरदर्शन पर आने वाले शो रोजाना में सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में काम किया। तथा बीएजी के चैनल लांच होने पर इसका हिस्सा बने। अब कुमार भावेश एक बार फिर प्रिन्ट में वापस लौट रहे हैं।   
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09999064949 / 09818848564 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

0
No votes yet
Your rating: None