एआईआर एफएम विस्तार की तैयारी में, पहुंचेगा 313 शहरों में
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
एफएम रेडियो स्टेशन के तीसरे फेज को देखते हुए सरकार ने एआईआर (ऑल इंडिया रेडियो स्टेशन) एफएम का विस्तार करने की योजना बना रही है। इसके लिए सरकार की ओर से 1.42 बिलियन रुपये मंजूर किये गये हैं। इस क्रम में देश भर में 313 शहरों में एफएम को स्थापित किया जायेगा जिसमें से 153 शहरों में तो पहले से ही एआईआर मौजूद है और 160 शहरों में इसे स्थापित करने की योजना बनाई जा रही है।
इस योजना के तहत 130 स्थानों पर नये ट्रांसमीटर लगाये जायेंगे और इसके साथ में 100 रीले ट्रांसमीटर भी शामिल हैं। 34 जगहों पर लगे पुराने ट्रांसमीटरों को बदलकर नये एफएम ट्रांसमीटर लगाये जायेंगे। 160 शहरों में स्टूडियों के साथ-साथ सारी सुविधाएं होंगी।
160 शहरों में एफएम को स्थापित करने के लिए मंत्रालय ने 19 राज्यों को मुफ्त में भूमि उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा है।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


