आज समाज का सिरसा और फतेहाबाद संस्करण लॉन्च

aaj-samaj.gif

शिशिर शुक्ला

समाचार4मीडिया.कॉम
आज समाज ने भिवानी और करनाल संस्करण के बाद सिरसा और फतेहाबाद संस्‍करण लॉन्च कर दिया है, इन संस्करण में कुल 16 पेज होगें जिनमें 6 पेज लोकल खबरों को दिये जायेंगे।  प्रबंधन ने हाल में ही अंबाला और चंड़ीगढ़ संस्करण लॉन्च किया था, जहां से पाठकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही हैं। प्रबंधन की योजना आज समाज अखबार को हरियाणा का हाइपर लोकल अखबार बनाने की है।
 
आज समाज के समूह संपादक राहुल देव हरियाणा में अखबार के हाइपर लोकल होने पर टिप्पणी करते हुए समाचार4मीडिया को पहले ही बताया था कि जल्द ही हम पूरे हरियाणा में अपने अखबार की पहुंच बढ़ाने वाले हैं। इसी तैयारी के तहत करनाल, कुरुक्षेत्र, जींद पानीपत, रोहतक, कैथल, सोनीपत, बागपत, फरीदाबाद सहित कई अन्य संस्कऱण लॉन्च किए गए।  
 
 भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करते हुए उनका कहना था कि अखबार में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव आपको जल्द ही दिखाई देंगे। हम हर बीट की कवरेज को और ज्यादा गहराई तक जाकर कवर करेंगे। विशेषकर हम लोग धर्म के पन्ने, तकनीकि और राजनीति की रिपोर्टिंग को और ज्यादा मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे। हमारे साथ कुछ विशिष्ट पत्रकारों की टीम जल्द ही जुड़ने जा रही है, जिससे हमारी टीम और अखबार को मजबूती मिलेगी। 
 
देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

0
No votes yet
Your rating: None