आज समाज का रोहतक संस्करण भी लॉन्च

aaj-samaj.gif

समाचार4मीडिया.कॉम

आज समाज ने अपना रोहतक संस्करण कल लॉन्च कर दिया। हाल में ही आज समाज प्रबंधन ने कुरुक्षेत्र, बहादुरगढ़, भिवानी और करनाल संस्करण लांच किया था। रोहतक संस्करण के प्रभारी के रूप में केके सलूजा होंगे और इस संस्करण की कमान भी दिल्ली में ही रहेगी। कुल 16 पेज के रोहतक संस्करण में 6 पेज लोकल खबरें होंगी और शेष राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय खबरों के पेज होंगे। आई टीवी समूह का अखबार आज समाज इन दिनों अपना विस्तार कर रहा है। गौरतलब है कि  ‘आज समाज’ के एडिटर-इन-चीफ, राहुल देव ने समाचार4मीडिया के साथ एक विशेष मुलाकात में कहा था कि हरियाणा में हम लोग हाइपर लोकल होने जा रहे हैं।
 
भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करते हुए उनका कहना था कि अखबार में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव आपको जल्द ही दिखाई देंगे। हम हर बीट को और ज्यादा गहराई तक जाकर कवर करेंगे। विशेषकर हम लोग धर्म के पन्ने, तकनीकि और राजनीति की रिपोर्टिंग को और ज्यादा मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे। हमारे साथ कुछ विशिष्ट पत्रकारों की टीम जल्द ही जुड़ने जा रही है, जिससे हमारी टीम और अखबार को मजबूती मिलेगी। 
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

0
No votes yet
Your rating: None