दिल्ली-एनसीआर की मासिक पत्रिका ‘आज की दिल्ली’ लॉन्च

aaj-ki-dilli.gif

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

दिल्ली एनसीआर की मासिक पत्रिका 'आज की दिल्ली' बिना किसी बड़े आयोजन के पाठकों के बीच पहुंच चुकी है। दमदार कंटेंट, शानदार डिजाइनिंग और आर्कषक लुक के साथ बाजार में आई मैग्जीन को लॉन्च किया है, वरिष्ठ पत्रकार योगराज शर्मा ने, जो इसके मुद्रक, प्रकाशक, स्वामी व संपादक हैं।
 
राजनीति, समाज, अपराध, एंटरटेनमेंट, बाजार, खेल, धर्म, महिला जगत, बाल कोना समेत सभी पहलुओं को समेटे इस पत्रिका को खासा पसंद किया जा रहा है। साथ ही मैग्जीन के इंटरनेट संस्करण को भी लॉन्च कर दिया गया है। पाठक इसे ई-मैग्जीन के रुप में www.aajkidelhi.com पर भी देख सकते हैं।
 
पत्रिका के संपादक, योगराज शर्मा ने लेखकों को अपनी रचनाएं भेजने के लिए भी आमंत्रित किया है। जिसके लिए मैग्जीन के मेल आईडी- aajkidelhi@gmail.com का प्रयोग किया जा सकता है। योगराज शर्मा का न्यूज पोर्टल www.journalisttoday.com भी खासा पसंद किया जा रहा है। (प्रेस विज्ञप्ति)
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

0
No votes yet
Your rating: None