‘आज का आनंद’ अखबार ला रहा है अंग्रेजी दैनिक

aaj-ka-anand.jpg

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

आज का आनंद पेपर्स लिमिटेड, जो पुणे में पिछले 40 वर्षों से हिन्दी दैनिक, आज का आनंद का प्रकाशन कर रहा है, अंग्रेजी में भी एक नया दैनिक लॉन्च कर रहा है। इस समूह का एक मराठी इवनिंगर दैनिक, ‘संध्यानंद’ भी प्रकाशित होता है। अभी तक इस समाचारपत्र के लॉन्चिंग की तारीख को अंतिम रूप नहीं दिया गया है।
 
पुणे स्थित वरिष्ठ पत्रकार आनंद अगाशे को  अंग्रेजी दैनिक का मैनेजिंग एडिटर जबकि पुणे के ही दिग्गज पत्रकार एवं आरटीआई कार्यकर्ता, विनीता देशमुख को संपादक के तौर पर नियुक्त किया गया है।
 
जब उनसे पूछा गया कि मार्केट में प्रवेश करने का क्या यह सही समय है जबकि पहले से ही कुछ मजबूत प्लेयर्स हैं तो आशावादी, अगाशे का कहना था, “मैं पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 30 वर्षों से कार्यरत हूं। मेरा मानना है कि किसी भी मार्केट में नए खिलाड़ियों के लिए हमेशा जगह रहती है। बस आपको सही स्थान तलाश करने और उसे बनाए रखने की जरूरत होती है।”
 
उन्होंने आगे कहा, “हम कंटेंट पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं जो एक समाचारपत्र की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। इसके अलावा , हम समाचारपत्र के लेआउट पर भी विशेष ध्यान देंगे। एक महीने के अंदर में हम इसके प्रचार शुरू कर देंगे।”
 
समाचारपत्र के लिए नियुक्ति चालू है और एक सप्ताह के अंदर में इसे पूरा कर लिया जाएगा। इस बीच, नए अंग्रेजी दैनिक के लिए रजिस्ट्रार ऑफ न्यूज़पेपर्स ऑफ इंडिया को कुछ नामों की सूची भेज दी गई है।
समाचारपत्र के कंटेंट पर टिप्पणी करते हुए, देशमुख ने कहा, “यह मौजूदा समाचारपत्रों से हटकर होगा।”
 
देशमुख ने  आगे कहा, “मैं कह सकता हूं कि यह 21वीं शताब्दी का समाचारपत्र है जिसका कंटेंट ओरिजनल और एक नए विचार के साथ आगाज होगा। हम समाचारपत्र में स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय समाचारों को भी जगह देंगे क्योंकि पुणे के लोग दुनिया भर का भ्रमण करते हैं।”
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

0
No votes yet
Your rating: None