वरिष्ठ पत्रकार रघुनाथ राव का निधन

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

वरिष्ठ पत्रकार, रघुनाथ राव का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। उन्होंने अपने कॅरियर की शुरुआत, खेल पत्रकार के तौर पर की थी और उसके बाद उन्होंने विभिन्न विषयों पर अपने कार्यों की छाप छोड़ी। वे अभी 67 वर्ष के थे। वे अपने पीछे पत्नी, रत्ना और पुत्री रेवती को छोड़ गए हैं।
 
कुछ ही दिनों पहले उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अपनी अंतिम सांसें ली। उनका अंतिम संस्कार, आज 27 जनवरी 2012 को 11 बजे निगमबोध घाट पर किया जाएगा।
राव ने अपने पत्रकारिता की शुरुआत ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ से 1966 में की थी और फिर 1976 में ‘स्टेट्समेन’ में चले गए थे। वहां से वे 1989 में ‘संडे मेल’ गए और फिर इसके बंद होने के बाद 1990 के शुरू से ही स्वतंत्र पत्रकारिता करने लगे।
राव बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे और उन्होंने विभिन्न खेलों जैसे क्रिकेट, हॉकी और फुटबॉल पर जम कर लिखा।
 
1990 में उन्होंने खेल पत्रकारिता से अलग ‘मेहम उपचुनाव’ को कवर किया जहां हरियाणा के मुख्यमंत्री, ओम प्रकाश चौटाला ने हरियाणा विधानसभा के चुनाव में एक तरह से अपने विरोधियों के बीच आतंक कायम किया था।
चुनाव को कवर करते समय राव को भी सर के पीछे मारा गया था लेकिन सौभाग्य से उन्हें गंभीर चोट नहीं लगी और वे बच गए।
 
‘संडे मेल’ के बंद होने के बाद, राव ने विभिन्न विषयों पर दक्षिण भारत में स्थित समाचारपत्रों जैसे ‘न्यूज़लाइन’ और ‘न्यू इंडियन एक्सप्रेस’ में लगातार लिखते रहे।
इसके अलावा, उन्होंने ‘आईएएनएस’ के पूर्व अवतार इंडिया एब्रोड न्यूज़ सर्विस के लिए भी खूब लिखा था।
 
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
 

 

 

0
No votes yet
Your rating: None