यूएनआईटीवी ने कांग्रेस मुख्यालय से लाइव प्रसारण की शुरुआत की

UNI-TV[1].gif
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
यूएनआई टेलीविजन ने 3 सितंबर, 2010 को कांग्रेस मुख्यालय, नई दिल्ली से लाइव प्रसारण की शुरुआत की। इस प्रसारण में सोनिया गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को लगातार चौथी बार कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर पहली बार संबोधित किया। अब से, यूएनआई टीवी अपने ग्राहकों को राष्ट्रीय राजधानी 24, अकबर रोड से लाइव प्रसारण मुहैया करायेगा।
 
यूएनआई टीवी, यूनाईटेड न्यूज़ ऑफ इंडिया और वाई आर डी नेटवर्क का संयुक्त उपक्रम है। इसके साथ ही, यूएनआई टीवी का दावा है कि वह भारत की पहली न्यूज़ एजेंसी है जो अपने ग्राहकों को लाइव प्रसारण उपलब्ध करायेगा।
 
प्रदीप सिंह, यूएनआई टीवी के चीफ एडिटर ने कहा, “हम लोग यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे कि यूआनआई टीवी संपूर्ण भारत में अपने ग्राहकों को जल्द ही  लगभग सभी महत्वपूर्ण लाइव कार्यक्रमों का प्रसारण उपलब्ध करायेगा। दक्षिण एशिया में सभी प्रकार के ब्रॉडकास्ट कंटेंट के लिए एक स्थान पर उपलब्धता सुनिश्चित कराने की योजना का यह एक हिस्सा है। ”
 
यह सेवा भारत में उन प्रसारकों के लिए एक वरदान साबित होने वाला है जिनके पास अपना आउटडोर प्रसारण वैन (ओवी वैन) नहीं है। ज्ञात हो कि भारत में 200 से अधिक न्यूज़ चैनल हैं और सिर्फ 12 से 15 बड़े नेटवर्क के पास ही ओवी वैन उपलब्ध है।
लाइव प्रसारण की उपलब्धता के लिए 4 एमबी प्वाइंट टू प्वाइंट लिंक लाइन दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय और यूएनआई टेलीविजन के मुख्यालय के बीच बिछाया गया है।
 
कॉरपोरेट मामलों के मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता, सलमान खुर्शीद के अनुसार, कांग्रेस मुख्यालय से लाइव प्रसारण सेवा की शुरुआत से पार्टी के विचारों और विश्वास को लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। खुर्शीद के अनुसार, “यूआनआई टीवी  के लाइव प्रसारण की शुरुआत होने से ऐसे चैनलों को फायदा होगा जिनके पास पार्टी कार्यालय में ओवी वैन की सुविधा नहीं है, चाहे वह आर्थिक कारणों की वजह से हो या भौगोलिक दूरी के कारण।”
 
वरिष्ठ कांग्रेस नेता, शकील अहमद भी पार्टी मुख्यालय से सीधे लाइव प्रसारण सेवा की शुरुआत से उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, “यूएनआई टीवी के लाइव प्रसारण सेवा की शुरुआत से पार्टी की विचारधारा और विश्वासों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी क्योंकि एजेंसी किसी एक चैनल की अपेक्षा कवरेज का प्रसारण ज्यादा दर्शकों तक करने में सक्षम है।”
कांग्रेस के मीडिया सचिव टॉम वडाकन ने कहा, “आज से यूएनआई टीवी के द्वारा मुख्यालय से लाइव प्रसारण सेवा की शुरुआत करने से कांग्रेस पार्टी खुश है। मैं उन्हें शुभकामना देता हूं।”
 
विष्णु शंकर, न्यूज़ डायरेक्टर, न्यूज़ एक्स और वरिष्ठ टेलीविजन समाचार पेशेवर का विश्वास है कि लाइवप्रसारण सेवा की शुरुआत होने से राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों को संसाधनों के आवंटन में कुशलता होगी। उन्होंने कहा, “यह एक उत्कृष्ट सेवा है। यह हमें नवीनतम न्यूज़ के साथ बने रहने में मदद करेगा, जो किसी भी न्यूज़ चैनल के लिए जरूरी है।”
 
महेन्द्र मिश्रा, सीईओ, टीवी 9 कन्नड़ ने यूएनआई टीवी के इस कदम का स्वागत किया और कहा कि चैनल को इस सेवा की सचमुच में जरूरत है। उन्होंने कहा, “इस सेवा से हमें न सिर्फ क्षेत्रीय घटनाओं पर ध्यान देने में मदद मिलेगी वरन खर्च में भी कमी आयेगी।”
 
मुकेश कुमार, मौर्य टीवी के चीफ एडिटर ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि क्षेत्रीय चैनलों के लिए यह सेवा एक वरदान साबित होगी और उन्हें अपने सीमित संसाधनों को अपनी आवश्यकता अनुसार उपयोग करने में मदद मिलेगी।
 
छह महीने तक टेस्ट रनिंग के बाद, यूएनआई टेलीविजन ने आधिकारिक तौर पर क्षेत्रीय और राष्ट्रीय चैनलों के लिए 15 अगस्त, 2010 से न्यूज़ फीड सर्विस की शुरुआत की। यूएनआई टीवी प्रतिदिन 50 से अधिक न्यूज़ और फीचर स्टोरीज हाईब्रीड फीड (सेटेलाइट सुविधा के साथ-साथ एफटीपी) के माध्यम से अपने ग्राहकों को उपलब्ध कराता है।
 
नोट:समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
5
Average: 5
Your rating: None