'टाइम्स समूह’ ने लॉन्च किया ‘टाइम्स ट्रैवल ऑनर्स’

TImed-travel.gif
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
‘टाइम्स समूह’ ने ट्रैवल एंड टूरिज्म इंडस्ट्री में बेहतर काम करने वालों को सम्मानित करने के लिए टाइम्स ट्रैवल ऑनर्स लॉन्च किया है। इस अवार्ड के तहत, संपूर्ण ट्रैवल और हॉस्पिटलिटी क्षेत्र को शामिल किया जायेगा इसमें, एयरलाइन, रेलवे, वाटर ट्रांसपोर्ट, रोड पैसेंजर ट्रांसपोर्ट, टूरिज्म बोर्ड, फ्लीट टैक्सी सर्विसेज, टिकेटिंग फर्म्स, ट्रैवल ऑपरेटर्स और बैक इंड सर्विस प्रोवाइडर्स की सेवाओं को भी शामिल किया गया है। ‘टाइम्स समूह’ ने उद्योग जगत के नामी 100 प्रोफेशनल्स को चुना है जो अवार्ड की 20 श्रेणियों में नामांकन को जज करेंगे। लीला पैलेस होटल के चेयरमैन, कैप्टन सीपी कृष्णन नायर एकडेमी की अध्यक्षता करेंगे।
 
‘वर्ल्ड ट्रैवल एंड टूरिज्म’ रिपोर्ट 2010 के अनुसार, ‘भारतीय ट्रैवल एंड टूरिज्म’ इकनॉमी का स्थान विश्व में 14वां है। इस रिपोर्ट में 180 देशों के ‘ट्रैवल एंड टूरिज्म’ इंडस्ट्री का मूल्यांकन किया गया था। भारत का‘ट्रैवल एंड टूरिज्म’ सेक्टर सबसे तेजी से वृद्धि करने वाला मार्केट है और यह लंबी अवधि तक वृद्धि करने वालों में पांच स्थान पर है।अकादमी, ‘ट्रैवल सर्विस इंडस्ट्री’ की नब्ज जानने के लिए वार्षिक रिपोर्ट तैयार करेगी। अकादमी की योजना 67.3 बिलियन डॉलर के टूरिज्म सेक्टर के ट्रेंड्स और न्यूज़ पर जर्नल(शोधपत्र/पत्रिका) प्रकाशित करने की है।
 
इंटरनेट और एसएमएस के द्वारा तीन क्षेत्रों – बेस्ट एयरलाइन, होटल और टूर ऑपरेटर के विजेताओं का चयन किया जायेगा।ऐसे व्यक्ति जिन्होंने विनियामक (रेगुलेटरी) परिवर्तन, व्यापार पहल, दृढ़संकल्प एवं इच्छाशक्ति के द्वारा भारतीय ट्रैवल इंडस्ट्री को एक नई दिशा दी है उन्हें वार्षिक समारोह में सर्वोच्च पुरस्कारों से सम्मानित किया जायेगा। पुरस्कार के लिए नामांकन, ‘भारतीय ट्रैवल इंडस्ट्री’ के क्षेत्र में पिछले वर्ष के कार्यों के आधार पर किया जायेगा।‘द टाइम्स ट्रैवल अकादमी’, ‘इंडियन ट्रैवल इंडस्ट्री’ पर समय-समय पर राउंड टेबल का आयोजन करेगा और ‘भारतीय ट्रैवल इंडस्ट्री’ के ट्रेंड्स और मुद्दों पर श्वेत पत्र भी जारी करेगा।अकादमी की सदस्यता इस वर्ष निमंत्रण के आधार पर की जायेगी। अगले वर्ष से, यह अकादमी पर निर्भर करेगा।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
0
No votes yet
Your rating: None