सुमंत भट्टाचार्य बने न्यूज एक्सप्रेस के ईपी

sumant-bhattacharya.gif
समाचार4मीडिया.कॉम
न्यूज एक्सप्रेस समूह के साप्ताहिक अखबार हमवतन के भोपाल से प्रकाशित होने के चलते अब दिल्ली में इस अखबार के संपादक नियुक्त किए गए सुमंत भट्टाचार्य को नई जिम्मेदारी के तहत समूह के न्यूज चैनल में एग्जीक्यूटिव एडिटर की भूमिका सौंपी जा रही है। सुमंत कंटेंट जेनेरेटर और थिंक टैंक की भूमिका में होंगे साथ ही वे न्यूज एक्सप्रेस पोर्टल की भी जिम्मेदारी संभालेंगे।  इस खबर की पुष्टि न्यूज एक्सप्रेस प्रबंधन ने समाचार4मीडिया के साथ बात करते हुए की।
 
गौरतलब है कि आउटलुक पत्रिका में एसोसिएट एडिटर रहे सुमंत भट्टाचार्य आउटलुक से न्यूज एक्सप्रेस साप्ताहिक अखबार के संपादक के तौर पर आए थे, लेकिन प्रबंधन ने अपनी योजना में थोड़ा फेरबदल करते हुए अखबार को भोपाल से लॉन्च करने की योजना बनाई  है, जिसकी तैयारियां चल रही हैं।  
 
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से इतिहास विषय में एमएम सुमंत ने पत्रकारिता की दीक्षा टाइम्स स्कूल से ली। पत्रकारिता की शुरुआत जनसत्ता से की जहां आठ वर्ष तक अपनी सेवाएं दी। जनसत्ता के बाद सुमंत इंडियन एक्सप्रेस पहुंचे और चार वर्ष तक इस अखबार से जुड़े रहे। इंडियन एक्सप्रेस के बाद सुमंत भट्टाचार्य ने एक एनजीओ की रुख किया जिसके ट्रस्टी मनमोहन सिंह (प्रधानमंत्री) थे। यहां पर वे मीडिया एडवाइजर की भूमिका में थे।
 
एक साल इस एनजीओ से जुड़े रहने के बाद सुमंत राजस्थान पहुंचे और वहां सफलतापूवर्क दो अखबार लांच करने में अहम भूमिका निभाई। राजस्थान से सिटी भास्कर की लॉन्चिंग करवाई और बतौर संपादक इस अखबार का नेतृत्व भी किया। उसके बाद राजस्थान पत्रिका और मिड डे बांबे के ज्वांइट वेंटर से प्रकाशित सांध्यकालीन अखबार न्यूज टुडे को सफलतापूर्वक लॉन्च कराया और यहां पर कार्यकारी संपादक के तौर पर अपनी सेवाएं दीं।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.comपर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
 
0
No votes yet
Your rating: None