सौरभ गांगुली ‘फीवर एफएम’ पर लेकर आ रहे हैं ‘वन डे मातरम’
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
क्रिकेट प्रेमियों के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ‘फीवर एफएम’ पर ‘वन डे मातरम’ नाम से एक शो लेकर आ रहे हैं। इस शो में, सौरभ दा ‘फीवर एफएम’ पर खेल की समीक्षा, पूर्वालोकन और खेल के बारे में अपने विचारों को रखेंगे। गौरतलब है कि ‘फीवर एफएम’ खेल प्रमियों का सबसे पसंदीदा एफएम स्टेशन है और इसी संबंध के साथ भारत में क्रिकेट प्रेमी ‘फीवर एफएम’ पर कुछ अच्छा कंटेंट का मजा उठा पायेंगे।
इस बारे में सौरभ गांगुली का कहना है, “मैं फीवर एफएम के साथ ‘वन डे मातरम’ के लिए जुड़ कर बहुत ही खुश हूं। इनका कॉन्सेप्ट बहुत ही यूनिक है और खेल के प्रति इनकी जो रूचि है वह प्रशंसनीय है। शो का फॉरमेट पूरी तरह से इंटरैक्टिविटी और एंगेजमेंट पर आधारित है। मैं जल्द से जल्द ‘फीवर एफएम’ के दर्शकों से रूबरू होना चाहता हूं।”
वहीं, ‘फीवर एफएम’ के बिजनेस हेड, एस कीर्तिनिवासन ने बताया, “फीवर एफएम ने अपने आपको पूरी तरह से रेडियों में नंबर वन खेल स्टेशन बना लिया है। अपने वायदे पर कायम रहते हुए हमने एक स्पेशल तरह का कैम्पेन शुरू किया है और सौरभ गांगुली, जिन्होंने इंडियन क्रिकेट के इतिहास को अपना अमूल्य योगदान दिया है, अपने साथ जोड़ा है। हमें आशा है कि ‘वन डे मातरम’ एक बहुत अच्छा आइडिया हे और यह क्रिकेट प्रेमियों को काफी पसंद आयेगा। हम इसके प्रति दीवाने हैं और पूरी तरह से समर्पित हैं, सौरभ दा ‘वन डे मातरम’ को लीड करते हुए खेल को और ज्यादा सपोर्ट करने में सहायता करेंगे। खेल के शौकीनों को ‘फीवर एफएम’ पर एक मनोरंजक कंटेंट सुनने को मिलेगा।”
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


