संजय दुआ ‘नेटवर्क18’ के न्यूज़ मीडिया नेटवर्क के सीईओ नियुक्त

network_18.jpg
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
संजय दुआ, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर और ‘आईबीएन मीडिया ऑपरेशन’ के प्रमुख को ‘नेटवर्क18’ के ‘न्यूज़ मीडिया नेटवर्क’ की नई जिम्मेदारी दी गई है यह विभाग समूह के पांच समाचार चैनलों के एडवरटाइजिंग सेल्स का प्रबंधन करता है। दुआ तत्काल प्रभाव से अपनी नई जिम्मेदारी स्वीकार करेंगे।
 
इससे पहले, दुआ विशेष रूप से समूह के ‘आईबीएन जनरल न्यूज़’ चैनल के सेल्स की पहचान और विकास के अवसरों के लिए जिम्मेदार थे। अतीत में दुआ, देश के प्रमुख मीडिया ब्रांडों, स्पोर्टस चैनल सहित ‘ईएसपीएन’, ‘जनरल एंटरटेनमेंट चैनल’ (‘सहारा’) और अंग्रेजी एंटरटेनमेंट चैनल (‘हॉलमार्क’) के सेल्स रणनीति का नेतृत्व कर चुके हैं।
 
‘नेटवर्क18’ ज्वाइन करने से पहले वे ‘ज़ी न्यूज़’ नेटवर्क के नेशनल सेल्स का नेतृत्व कर रहे थे। इसके अलावे,वॉल्ट डिज्नी और बेनेट एंड कोलमैन में सेल्स का नेतृत्व कर चुके हैं
 
संजय दुआ के पास 20 वर्षों का कॉरपोरेट अनुभव है जिसमें से उन्होंने 15 वर्ष मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी में बिताये हैं। दुआ, लखनऊ विश्वविद्यालय से प्रबंधन में स्नातक हैं और मुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेशन्स अहमदाबाद से प्रबंधन योग्यता हासिल की है।
 
अपनी नई भूमिका में, दुआ समूह की पांच समाचार चैनलों (‘सीएनबीसी-टीवी18’, ‘सीएनबीसी आवाज’, ‘सीएनएन-आईबीएन’, ‘आईबीएन7’ और ‘आईबीएन-लोकमत’) के जनरल न्यूज़, बिजनेस न्यूज़ और क्षेत्रीय न्यूज़ ब्रांडस के विस्तार सहित राजस्व वृद्धि की दिशा में प्रयास का नेतृत्व करेंगे। वे व्यापक मीडिया समाधान के माध्यम से राजस्व प्रभावशीलता पर रणनीतिक नेतृत्व करेंगे। इसके अतिरिक्त, जल्द ही लॉन्च होने वाले एईटीएन18 के सेल्स को भी देखें, नेटवर्क18 ने हाल ही में घोषणा की थी कि यह ए एंड ई टेलीविजन नेटवर्क के साथ संयुक्त उपक्रम लॉन्च करेगा।
 
‘नेटवर्क18’ ने इससे पहले मुख्य सीईओ को चैनल के लिए नियुक्त किया था जिसमें अजय चाको, प्रेसिडेंट, ‘एईटीएन18’; अनिल उनियाल, सीईओ, ‘सीएनबीसी-टीवी18’ और ‘सीएनबीसी आवाज’; दिलीप वेंकटरामन, ‘सीएनएन-आईबीएन’ का नाम प्रमुख है। यह ‘न्यूज़ मीडिया नेटवर्क’ केंद्रीकृत सेल्स एजेंसी की भूमिका निभायेगा और चैनल की टीम के साथ मिलकर काम करेगा और प्रत्येक चैनल के लिए पी एंड एल के लक्ष्यों को एकीकृत किया जायेगा।
 
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
 
0
No votes yet
Your rating: None