समीर मनचंदा का आईबीएन18 से और राघव बहल का डेन से इस्तीफा

raghav-bahal.gif

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

आईबीएन18 ने आज घोषणा की है कि संयुक्त प्रबंध निदेशक, समीर मनचंदा, तत्काल प्रभाव से संयुक्त प्रबंध निदेशक के साथ-साथ कंपनी के निदेशक पद से हट रहे हैं। स्टॉक एक्सचेंज को इसकी सूचना दे दी गई थी।

इसके अतिरिक्त, डेन नेटवर्क्स लिमिटेड ने घोषणा की है कि, राघव बहल, डेन के निदेशक, तत्काल प्रभाव से कंपनी के निदेशक पद से मुक्त हो गए हैं।

बहल और मनचंदा दोनों की एक दूसरे की कंपनियों में हिस्सेदारी है। डेन नेटवर्क में बहल की 7.55 फीसदी हिस्सेदारी है जबकि समीर मनचंदा की आईबीएन18 में 4.51 फीसदी हिस्सेदारी है।

अभी हाल ही में नेटवर्क18 ने सन नेटवर्क के साथ मिलकर संयुक्त कंपनी की स्थापना की है जो डिस्ट्रीब्युशन के क्षेत्र में काम करेगी। वहीं डेन नेटवर्क स्टार इंडिया के साथ संयुक्त उद्यम के तहत स्टार डेन के नाम से डिस्ट्रीब्यूशन के कारोबार में है।

नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।

0
No votes yet
Your rating: None