रेडियो मिर्ची ने हैदराबाद और मुंबई में अपनी टीम का पुनर्गठन किया
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
रेडियो मिर्ची ने हाल ही में अपने हैदराबाद और मुंबई टीम के पुनर्गठन की घोषणा की है। नए पुनर्गठन के बाद जीजी जयंता को रिजनल मैनेजर मार्केटिंग, दक्षिण बनाया गया है; विक्रम आहूजा को हैदराबाद का क्लस्टर प्रमुख बनाया गया है और इंदिरा रंगराजन को रिजनल प्रोग्रामिंग हेड (पश्चिम और दक्षिण) के रूप में पदोन्नत किया गया है।
जयंता, वर्ष 2008 से ही रेडियो मिर्ची, आंध्र प्रदेश के क्लस्टर हेड हैं। अपनी नई भूमिका में वे दक्षिण क्षेत्रीय बाजार के मार्केटिंग की इनोवेटिव रणनीति विकसित करने पर ध्यान देंगे। जीजी जयंता ने रेडियो मिर्ची के साथ वर्ष 2006 से अपने कॅरियर की शुरुआत की है और बैंगलोर स्टेशन की लॉन्चिंग में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जयंता इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंगलोर से प्रबंधन में पोस्ट ग्रेज्युट डिप्लोमा धारी हैं। रेडियो मिर्ची ज्वाइन करने से पहले वे ओ.के.एस स्पेशलिटी लुब्रिकेंट्स, जॉनसन और जॉनसन और सेल में कार्य कर चुके हैं।
आहूजा ने रेडियो मिर्ची के चेन्नई स्टेशन में वर्ष 2003 से अपना कॅरियर शुरू किया था। और नई दिल्ली एवं मुंबई में मार्केटिंग प्रमुख के रूप में कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने मिर्ची ब्रांड को बॉलीवुड से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आंध्र प्रदेश के क्लस्टर प्रमुख के रूप में अपनी नई भूमिका में वे बिजनेस ऑपरेशन की जिम्मेदारी निभायेंगे। कार्नेगी मेलॉन विश्वविद्यालय, पिट्सबर्ग, संयुक्त राज्य अमेरिका से मास्टर्स डिग्री वे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री प्रबंधन में मास्टर डिग्री धारी हैं। रेडियो मिर्ची में ज्वाइन करने से पहले वे सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट और एफसीबी-उल्का में कार्य कर चुके हैं।
रंगराजन जो पहले मुंबई के प्रोग्रामिंग प्रमुख थे, रिजनल प्रोग्रामिंग प्रमुख (पश्चिम और केन्द्रीय) के रूप में अपनी नई भूमिका में मुंबई स्टेशन के अलावा महाराष्ट्रा, गुजरात और मध्यप्रदेश क्लस्टर के लिए रोचक और आकर्षक कंटेंट विकसित करने का कार्य करेंगे। इंदिरा ने रेडियो मिर्ची, मुंबई के पहले स्थानीय क्रिएटिव सर्विस यूनिट में वर्ष 2006 में ज्वाइन किया था और उसके बाद वर्ष 2007 में न्यू ब्रेकफास्ट शो की लॉन्चिंग के समय चेन्नई स्टेशन के प्रोग्रामिंग हेड के रूप में ज्वाइन किया था और बाद में (वर्ष2007) मुंबई स्टेशन के प्रोग्रामिंग हेड बनाए गए थे जहां अभी तक कार्यरत हैं। वे रेडियो मिर्ची के मुंबई स्टेशन को बेहतरीन स्टेशन बनाने में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। उन्हें वर्ल्ड ब्रांड कांग्रेस, 2009 में क्रिएटिव प्रोफेशनल ऑफ द इयर अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। रेडियो मिर्ची ज्वाइन करने से पहले वे प्रमुख एडवरटाइजिंग एजेंसी, एसएससी एंड बी लिंटास (बैंगलोर) और ओ एंड एम (चेन्नई) में क्रिएटिव क्षेत्र में कार्य कर चुकी हैं।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


