पॉसिबल फ्यूचर फिल्म कांटेस्ट में भारतीय फिल्म 'लाइफ वर्सेज डेथ' भी
समाचार4मीडिया.काम ब्यूरो
इन दिनों अमेरिका के शहर सैन फ्रांसिस्को में शॉर्ट फिल्मों के लिए एक प्रतियोगिता 'पॉसिबल फ्यूचर फिल्म कॉन्टैस्ट' का आयोजन किया जा रहा है। इस कॉन्टैस्ट में दुनियाभर के 44 देशों से 317 फिल्में भाग ले रही हैं, जिसमें भारत से आई 17 फिल्में भी शामिल हैं। प्रतियोगिता के मुख्य अवार्ड 'द पौसिबल फ्यूचर अवार्ड' की पुरस्कार राशि 10,000 डॉलर रखी गई है। इसी तरह अन्य कैटेगिरी जैसे- पंचमम अवार्ड के लिए 5,000 डॉलर, ओवरऑल पीपल्स च्वाइस अवार्ड के लिए 2,500 डॉलर व पीपल्स कैटेगिरी अवार्ड के लिए 1,000 की इनाम राशि निश्चित की गई है।
प्रतियोगिता में कुल 317 फिल्में हिस्सा ले रही हैं। खास बात यह कि टॉप-20 फिल्मों में भारत की फर्स्ट फ्रैम फिल्म्स की 'लाइफ वर्सेज डैथ' भी हैं, जिससे भारतवासियों को काफी उम्मीदें हैं। शॉर्ट फिल्मों के निर्माता नवीन सैनी व निर्देशक आशीष कुमार की इस फिल्म की कहानी एक गरीब परिवार की लड़की भूली से ताल्लुक रखती है जोकि परिवार की आय का मुख्य स्रोत भी है। इस कहानी में भूली नाम की लड़की की जिन्दगी के दर्द को उजागर किया गया है, जो अपनी जिन्दगी बसर करने के लिए रेल की पटरियों पर पड़ी कटी हुई लाशों को उठाने का काम करती है और बदले में थोड़े से पैसे कमाती है।
इस प्रतियोगिता की फिल्मों के लिए वोटिंग 19 जुलाई 2011, अर्द्धरात्रि तक खुली हुई हैं। दर्शक http://possiblefuturesfilmcontest.org/film_ पर लॉग ऑन करके इस फिल्म को देख सकते हैं तथा अपना वोट भी कर सकते हैं। आशीष कुमार और ज्योतिका शर्मा के अभिनय से सजी इस फिल्म का संगीत भी ज्योतिका शर्मा का है। आशीष फिल्म निर्देशक संजय गुप्ता के सहायक रह चुके हैं।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


