संजय बहल, ‘पिच सीएमओ सम्मिट’, मुंबई में मुख्य वक्ता होंगे
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
संजय बहल, सीईओ, ‘बिग टीवी’ और ‘आईपीटीवी’ और ब्रांड प्रमुख, ‘रिलांयस कम्युनिकेशन्स’ मुंबई में 16 नवंबर, 2010 को होने वाले ‘पिच सीएमो सम्मिट’ में मुख्य वक्ता होंगे। भारत के शीर्ष स्तर के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। पिच सीएमओ सम्मिट का आयोजन, एक्सचेंज4मीडिया समूह की विज्ञापन और मार्केटिंग जगत की मासिक पत्रिका ‘पिच’ कर रही है। ज्ञात हो कि पिच पत्रिका अपने स्थापना की सातवीं वर्षगांठ मना रही है।
एक्सचेंज4मीडिया समूह के सह-संस्थापक और पिच के संपादक, अमित अग्निहोत्री ने इस विषय पर टिप्पणी करते हुए कहा, “मार्केटिंग की दुनिया सोच और व्यवहार में कई गहरे परिवर्तनों से गुजर रही है। जब सूचना उपलब्ध है और हर कोई एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है, तो ऐसे समय में ब्रांड की प्रामाणिकता एवं प्रासंगिकता उच्च गुणवत्ता की होनी चाहिए। हालांकि हजारों ब्रांड भारतीय उपभोक्ताओं को अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हैं, लेकिन कुछ मुठ्ठी भर ब्रांड में उपभोक्ताओं का विश्वास है। उनमें से जो टॉप लेवल के ब्रांड हैं और उनके मार्केटर्स ‘पिच सीएमओ सम्मिट’ में अपनी ब्रांड की रणनीति के बारे में अपने विचारों को साझा करेंगे।”
बहल ने अपना कॅरियर हिन्दुस्तान लीवर लिमिटेड (अब एचयूएल), से शुरू किया जहां उन्होने सेल्स और मार्केटिंग में 10 वर्ष कार्य किया। वर्ष 2004 के शुरू में उन्होंने ‘नोकिया इंडिया’ में ब्रांड और मार्केटिंग ऑपरेशन प्रमुख के तौर पर ज्वाइन किया। जहां वे ‘ब्रांड प्रबंधन’, ‘प्रोडक्ट’, ‘रिटेल’, ‘मीडिया’, ‘प्रौद्योगिकी’ आदि के कार्यों को देखते थे। उनके नेतृत्व में, नोकिया को वर्ष 2004 में ‘सीआईआई ब्रांड ऑफ द इयर’ के लिए नामांकित किया गया था। इसके अलावे भी कई अन्य पुरस्कार नोकिया को उनके नेतृत्व में मिल चुका है।
उसके बाद उन्होंने ‘रिलांयस कम्युनिकेशन’ में ब्रांड और मार्केटिंग प्रमुख के तौर पर ज्वाइन किया और ‘रिलांयस अनिल धीरुभाई अंबानी समूह’ के लिए कॉरपोरेट आर्किटेक्चर और हाल ही में गठित समूह की सभी कंपनियों के लिए नई पहचान सहित महत्वपूर्ण मार्केटिंग जिम्मेदारियों को निभाया।
बहल को मार्च 2009 में ‘बिग टीवी’ और ‘आईपीटीवी’ का सीईओ बनाया गया। उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से वर्ष 1993 में प्रबंधन में स्नातकोत्तर (पोस्ट-ग्रेजुएशन) किया है।
- Category:


