निशांत मित्तल बने सबसे युवा रेडियो सीईओ

nishant.gif
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
रेडियो मिस्टी के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर निशांत मित्तल ने देश में सबसे युवा रेडियो चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर बनने का रिकॉर्ड कायम किया है। इंडिया बुक रिकॉर्डस ने इसकी पुष्टि कर दी है और इस उपलब्धि का एक प्रमाण पत्र भेजा है।
निशांत मित्तल मैनचेस्टर स्कूल ऑफ बिजनेस के छात्र रहे हैं। उन्होंने रेडियो मिस्टी के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर का कार्यभार 14 नवंबर 2007 को 22 वर्ष की उम्र में ग्रहण किया। उन्हें देश के रेडियो ऑपरेटर्स के संगठन एसोसिएशन ऑफ रेडियो ऑपरेटर्स ऑफ इंडिया (एआरओआई) का वाइस प्रेसिडेंट भी चुना गया है। वे नियमित रूप से देश भर के समाचारपत्र और पत्रिकाओं में विभिन्न मुद्दों पर लिखते रहते हैं।
 
उनके नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में सिलीगुड़ी और सिक्किम में गंगटोक में रेडियो मिस्टी का स्टेशन स्थापित किया गया। निशांत ने रेडियो मिस्टी को उत्तरी बंगाल और सिक्किम में घर-घर पहंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रेडियो मिस्टी पूर्वी भारत के बड़े समूहों में से एक पीसीएम समूह का हिस्सा है। रेडियो मिस्टी इस क्षेत्र पहला और नंबर वन एफएम स्टेशन है। बीबीसी और रेडियो नीदरलैंड के साथ वैश्विक सहयोग के द्वारा रेडियो मिस्टी देश में अभिनव प्रोग्रामिंग के लिए जाना जाता है। रेडियो मिस्टी अपने ऑन एयर और ग्राउंड पर अभिनव प्रोग्रामिंग के लिए जाना-पहचाना नाम है। रेडियो मिस्टी को सीएसआर गतिविधियों के लिए कई पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं।
 
 रेडियो मिस्टी का आदर्श वाक्य स्थानीय लोगों के साथ, स्थानीय आवाज, स्थानीय पसंद स्थानीय स्टेशन से श्रोताओं के साथ गहरे रूप से जुड़ने में मददगार साबित हुआ है। निशांत मित्तल ने अपने यूनिक विचारों के माध्यम से 10 से 80 वर्ष के लोगों के लिए सफलतापूर्वक अभिनव प्रोग्राम का निर्माण किया है। रेडियो मिस्टी पांच भाषाओं हिन्दी, बंगाली, नेपाली, अंग्रेजी और भोजपुरी में गाने प्रासारित करता है। निशांत मित्तल को रेडियो स्टेशन से लोगों को जोड़ने के लिए कई पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.comपर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
 
5
Average: 5
Your rating: None