नक्षत्र न्यूज से कई जुड़े, साधना न्यूज से दो का इस्तीफा

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

बिहार और झारखंड से जल्द ही लॉन्च होने वाले हिंदी न्यूज चैनल नक्षत्र न्यूज के साथ नई लोगों ने अपनी नई पारी की शुरुआत की है। ए2जेड के ब्यूरोचीफ मनोज नारायण सिंह संस्थान से इस्तीफा देकर नक्षत्र न्यूज के साथ जुड़ गये हैं, उन्हें पटना का ब्यूरोचीफ का पद सौंपा गया है। इससे पहले मनोज हमार टीवी के साथ भी जुड़े रहे हैं। इनके अलावा अमित कुमार सिंह भी पटना में नक्षत्र न्‍यूज के साथ जुड़ गए हैं. प्रियंका सिंह ने सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में रांची में नक्षत्र चैनल ज्‍वाइन किया है. इसके पहले वे देश लाइव से जुड़ी हुई थीं. वहीं नवीन सिंह ने सीतामढ़ी में रिपोर्टर के रूप में ज्‍वाइन किया है. नवीन इसके पहले हमार टीवी, देश लाइव समेत कई चैनलों के लिए काम कर चुके हैं। हाजीपुर में हरिओम उत्‍तम को नक्षत्र चैनल का रिपोर्टर बनाया गया है।
 
 
वहीं साधना न्यूज से खबर है कि साधना न्यूज मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर काम कर रही वंदना ने संस्थान से इस्तीफा देकर अपनी नई पारी की शुरुआत इंडिया न्यूज के साथ की है। वंदना साधना न्यूज में एसाइनमेंट डेस्क पर काम कर रही थीं। वहीं रायपुर ब्यूरो में कार्यरत रिपोर्टर मोहन तिवारी ने भी साधना न्यूज छोड़ दिया है. मोहन तिवारी भोपाल से चल रहे नए चैनल बंसल मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ से जुड़ गए हैं. दोनों ही साधना न्यूज की शुरुआत के समय से ही जुड़े हुए थे।

 

नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

0
No votes yet
Your rating: None