एन. पी. सिंह बने प्रभात खबर के एग्जीक्युटिव एडिटर “नेशनल”

N.P.Singh

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

रांची में अपने कदम और मजबूत बनाने के लिए प्रभात खबर दिल्ली में तैयारी शुरू कर चुका है। इसी दिशा में पहला कदम है वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र पाल सिंह को अपने साथ जोड़ना। अपनी आक्रामक और बेहतर कार्यशैली के लिए जाने वाले नरेंद्र पाल सिंह जी ने हाल ही में अमर उजाला से इस्तीफा दिया था, जहां वे एग्जीक्यूटिव एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
 
एन पी सिंह की इस नई जिम्मेदारी की पुष्टि करते हुए प्रभात खबर प्रबंधन ने हमें बताया कि राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों को और धारदार बनाने साथ ही अखबार के कंटेट को और बेहतरी देने के लिए दिल्ली में एक वरिष्ठ पत्रकार का सहयोग जरूरी था और यह जिम्मेदारी एन पी सिंह जी को दी गई है। दिल्ली में प्रभात खबर की टीम भी छोटी थी साथ ही हम दिल्ली ऑफिस का विस्तार भी करना चाहते हैं इसलिए और नाम भी जोड़े जा रहे हैं। कुछ नई योजनाएं पर भी काम किया जा रहा है।
 
वरिष्ठ खेल पत्रकार के रूप में मशहूर नरेंद्र पाल जी के लिए खेल जिंदगी है। इट्जमाईब्लॉग पर दिए गए उनके परिचय की एक बानगी देखिए :
 
नरेंद्र पाल सिंह । लेकिन, जानने वाले मुझे एनपी के नाम से पुकारते हैं। पत्रकारिता में कदम जमाए दो दशक से ज्यादा हो चुके हैं। करियर का आगाज बतौर खेल पत्रकार किया और फिर टेलीविजन पत्रकारिता में कई साल गुजारे। करियर यात्रा के दौरान अमर उजाला, आजतक,एनडीटीवी और सहारा समय जैसे संस्थानों में बड़ी भूमिकाओं में काम किया।
 
वैसे,इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कई साल गुजारने के बावजूद खेल मेरे लिए जुनून ही है। उसमें मुझे ज़िंदगी का अक्स दिखता है। दरअसल,सीएलआर जेम्स की इस बात पर मुझे पूरा भरोसा है कि खेल शून्यता में नहीं खेला जाता है, यह समाज का आईना बन हमारे सामने आता है। यही वजह है कि अपने लेखन में समाज के हर हद को छूना चाहता हूं। इसलिए, मेरे लिए खेल ज़िंदगी है.........
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09999064949 / 09818848564 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

0
No votes yet
Your rating: None