मीडिया रिसर्च यूजर्स काउंसिल सर्वेक्षण का दायरा बढ़ाएगी

mruc.gif
समाचार4मीडिया.कॉम
मीडिया रिसर्च यूजर्स काउंसिल (एमआरयूसी) इस वर्ष इंडिया आउटडोर सर्वे (आईओएस) का दायरा बढ़ाने की प्रक्रिया में है। काउंसिल के इस कदम से न केवल आउटडोर सर्वेक्षण की पहुंच बढ़ेगी, बल्कि इससे उन जगहों की पड़ताल करने में भी मदद मिलेगी जहां अब तक आउटडोर विज्ञापन की पहुंच नहीं हो पाई है।
 
पिछले वर्ष मुंबई और पुणे को कवर करने के बाद इस वर्ष आईओएस का दायरा दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, अहमदाबाद और चेन्नई तक बढ़ाया जाएगा। एमआरयूसी मीडिया के लिए 'इंडियन रिलेशनशिप सर्वे (आईआरएस) भी करती है।
 
मीडिया रिसर्च यूजर्स काउंसिल के सीईओ, जोसेफ ईयापेन ने कहा कि आउटडोर विज्ञापन ने पारंपरिक माध्यमों के द्वारा जारी विज्ञापन की अव्यवस्थाओं को तोड़ने का वादा किया है। अंतर्राष्ट्रीय ऑपरेटिंग सिस्टम के माध्यम से मीडिया रिसर्च यूजर्स काउंसिल ने भारतीय आउटडोर मीडिया इंडस्ट्री के लिए प्लानिंग, बाईंग, सेलिंग और इस माध्यम में विज्ञापन की गुणवत्ता में निवेश के मूल्यांकन के लिए एक समान मुद्रा बनाने की योजना बनायी है। अंतर्राष्ट्रीय ऑपरेटिंग सिस्टम मीडिया आउटडोर साइट के लिए प्लानिंग/सेलिंग के लिए सिर्फ मॉडल ही मुहैया नहीं करायेगा बल्कि गुणवत्ता पूर्ण विजबिलिटी इंडेक्स भी प्रदान करेगा। यह मार्केट की व्यापक, विश्वसनीय और नवीनतम सूचना ओओएच साइट के लिए उपलब्ध करायेगा।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
0
No votes yet
Your rating: None