एमएफआई नेशनल प्रेस फोटो कॉन्टेस्ट 2011 के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
मीडिया फाउंडेशन ऑफ इंडिया, मुंबई ने एमएफआई नेशनल प्रेस फोटो कॉन्टेस्ट 2011 के प्रोफेशनल फोटो जर्नलिस्टों से प्रविष्टियां मांगी हैं। स्टाफ, फ्रिलांस फोटो-जर्नलिस्ट जो प्रिंट या न्यू मीडिया के साथ जुड़े हुऐ हैं वही अपनी प्रविष्टियां भेज सकते हैं। प्रविष्टियों को छह कैटेगरी जनरल न्यूज, स्पॉट न्यूज, डेली लाइफ, स्पोर्टस, कला और संस्कृति में बांटा गया है और 12 फोटों की एक सीरिज जो एक स्टोरी को ब्यान करती हो को एक अलग कैटेगरी बेस्ट फोटो स्टोरिज से नवाज़ा जायेगा। ये फोटोग्राफ 1जनवरी 2010 से 31 दिसंबर 2010 के बीच ली गई हों। यह कॉन्टेस्ट शौकिया फोटोग्राफऱों के लिए नहीं है बल्कि मीडिया इंडस्ट्री से जुड़े फोटो जर्नलिस्टों को प्राथमिकता दी जाएगी।
ज्यूरी में मशहूर फोटो जर्नलिस्ट, पाबलो बार्थोलोमेउ और अर्को दत्ता शामिल हैं। इन दोनों को वर्ल्ड प्रेस फोटो ऑफ द ईयर से नवाजा जा चुका है।
बार्थोलोमेउ को भोपाल गैस ट्रेजडी की फोटो के लिए वर्ल्ड प्रेस फोटो अवार्ड दिया गया जबकि दत्ता मुंबई में उडान स्कूल ऑफ फोटोग्राफी चला रहे हैं, उन्हें इंडोनेशियन सुनामी की तस्वीरों के लिए वर्ल्ड प्रेस फोटो ऑफ द ईयर से नवाज़ा जा चुका है।
वहीं ज्यूरी के तीसरे सदस्य, केविन फ्रेयर हैं जिन्होंने इजरायल और फिलिस्तीन युद्ध को कवर किया था और और इसी के लिए उन्हें 2009 में वर्ल्ड प्रेस फोटो अवार्ड से सम्मानित किया गया।
वहीं ज्यूरी के तीसरे सदस्य, केविन फ्रेयर हैं जिन्होंने इजरायल और फिलिस्तीन युद्ध को कवर किया था और और इसी के लिए उन्हें 2009 में वर्ल्ड प्रेस फोटो अवार्ड से सम्मानित किया गया।
‘द फोटोग्राफ ऑफ द ईयर’ को इस कॉन्टेस्ट में पचहत्तर हजार रुपये और एक ट्रॉफी से नवाज़ा जाएगा तो वहीं छह श्रेणियों में प्रत्येक में तीन प्राइज पहला पचास हजार, दूसरा तीस हजार और तीसरा बीस हजार रुपये और एक ट्रॉफी दी जाएगी। यह अवार्ड समारोह मुंबई में मार्च महीने में होगा और विजेता फोटोग्राफ की एक बुक भी पब्लिश की जाएगी। वहीं, समारोह में विजेता फोटोग्राफों की फोटो प्रदर्शनी भी होगी।
एमएफआई के सेक्रटरी, सतीश नंदगाउंकर का कहना है कि इसको आयोजित करने के पीछे मूल उद्देश्य फोटोजर्नलिज्म का मूल्यांकन और प्रदर्शन करना है और इस प्रदर्शनी में फोटो जर्नलिस्टों को भाग लेने एवं एक-दूसरे से इंटरेक्ट होने का मौका उपलब्ध होगा। हालांकि कॉन्टेस्ट के लिए डेडलाइन बहुत छोटी है लेकिन मैं फोटो जर्नलिस्टों से आग्रह करता हूं कि वो एफएफआई की वेबसाइट पर जाकर एंट्री फॉर्म जल्द से जल्द भरें।
इस प्रतियोगिता की कोई एंट्री फीस नहीं है। प्रविष्टियां एमएफआई को मेल या कोरियर के माध्यम से उसके ऑफिस में जमा करा सकते हैं। इसके लिए 10 फरवरी आखिरी तारीख घोषित की गई है और इसके लिए एमएफआई की वेबसाइट पर ऑनलाइन फोर्म भरने की सुविधा भी उपलब्ध है।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


