'बीबीसी' हिंदी सेवा को बंद करने का निर्णय दुर्भाग्यपूर्ण: कुलवंत कोचर
शिशिर शुक्ला
समाचार4मीडिया.कॉम
कुलवंत कोचर, ऑडियो सर्कुलेशेन ‘बीबीसी रेडियो’ के इंचार्ज ने बीबीसी रेडियो की हिन्दी सेवा बंद करने पर कहा, “‘बीबीसी’ हिंदी सेवा को बंद करने का निर्णय दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके कारण संचार माध्यम में पैदा होने वाले रिक्त स्थान को भरना असंभव होगा। हिंदी सेवा को बंद करने के पीछे यदि यह तर्क दिया जाये कि इसमें मुनाफा नहीं हो रहा है, जैसा कि आपने बताया, तो मैं इसे कुतर्क कहूंगा, क्योंकि ‘बीबीसी वर्ल्ड’ सर्विस के लिये अनुदान ब्रिटिश पार्लियमेंट मुहैया कराती है ताकि वह अपना सामाजिक दायित्व पूरा कर सके। ‘बीबीसी हिंदी’ सेवा का उद्देश्य कभी भी मुनाफा कमाना नहीं रहा। हिंदी सेवा को बंद करना लाखों हिंदी श्रोताओं के साथ भी अन्याय होगा, जो सही और निष्पक्ष समाचारों के लिये केवल ‘बीबीसी’ पर भरोसा करते हैं। अतः ‘बीबीसी’ हिंदी सेवा को बंद करने के ब्रिटिश सरकार के निर्णय को मैं दुर्भाग्यपूर्ण ही कहूंगा।”
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


_0.gif)