‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ का मिनी संस्करण कितना सफल
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
‘एचटी मीडिया लिमिटेड’ ने 14 जनवरी 2012 को ए4 साइज से भी छोटे आकार में 1.8 लाख मेट्रो से सफर करने वाले लोगों को टार्गेट करते हुए ‘एचटी मिनी’ लॉन्च किया था। उल्लेखनीय है कि ‘एचटी मिनी’ अपनी तरह का पहला समाचारपत्र है जो सबसे पहले अपने पाठकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, ‘एचटी मीडिया लिमिटेड’ ने लाया है।
एक्सचेंज4मीडिया समूह से बात करते हुए, ‘मेल टुडे’ के एसोसिएट पब्लिशर, वरुण कोहली ने कहा, “यह बहुत ही अच्छा प्रयास है, क्योंकि मार्केट में किसी ने अभी तक इस तरह का प्रयोग नहीं किया है और यह अपने लिए पाठकों का एक वर्ग तैयार कर रहा है। अंग्रेजी प्रकाशनों के पाठक और स्टूडेंट भी इस समाचारपत्र को खरीदेंगे।” उन्होंने आगे कहा कि हो सकता है ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ मुख्य समाचारपत्र को अपग्रेड किया जाए।
वर्तमान में ‘एचटी मिनी’ मेट्रो स्टेशनों के बाहर मुफ्त में बांटा जा रहा है। लॉन्चिंग के अवसर पर, ‘हिन्दुस्तान टाइम्स मीडिया लिमिटेड’ के मार्केटिंग – वाइस प्रेसिडेंट, शांतनु भांजा ने कहा था, “यात्रा करने वाले लोगों की पढ़ने की आदतें, घरों पर समाचारपत्र पढ़ने वालों से अलग होती है। यात्रा करते समय वे अपना समय व्यतीत करने के लिए कुछ पढ़ना चाहते हैं और वे पोर्टेबल आकार, ले जाने में आसानी हो, इस तरह का समाचारपत्र चाहते हैं जिसका कंटेंट हल्का व मनोरंजक हो और जिसे वे अपने नियमित मार्ग पर पा सकें।”
उन्होंने आगे कहा, “पिछले दशक में, दिल्ली मेट्रो की लॉन्चिंग होने के बाद से इस तरह के यात्रियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। हमारे रिसर्च के अनुसार, 60 प्रतिशत के लगभग मेट्रो में यात्रा करने वाले अपना समय कुछ पढ़कर व्यतीत करना चाहते हैं, लेकिन उनकी जरूरतों के अनुसार, पढ़ने के लिए कुछ उपलब्ध नहीं है।”
भांजा के अनुसार, “ऐसे लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए हमने ‘मिनी एचटी’ लॉन्च किया है। ‘एचटी मिनी’ ऐसे लोगों के समय व्यतीत के लिए सबसे सही है।”
‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ स्पेशल प्रोजेक्टस के एडिटर, वसंत अंगमुथु ने इस अवसर पर कहा, “एचटी मिनी, ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ मीडिया के द्वारा अपने पाठकों की जरूरतों को ध्यान में रखने की परंपरा का प्रतिबिंब है।”
अंगमुथु के अनुसार, “अभी तक मेट्रो में यात्रा करने वालों के पढ़ने के लिए कुछ नहीं था लेकिन ‘मिनी एचटी’ की लॉन्चिंग से यात्रियों की सूचना और मनोरंजन की जरूरतों को पूरा किया जा सकेगा।”
भांजा ने ‘एचटी मीडिया’ के प्रोमोशन रणनीति पर कहा,“एचटी मिनी का यूनिफॉर्म पहने ‘हिन्दुस्तान टाइम्स मीडिया लिमिटेड’ के स्टाफ मेट्रो के सभी बड़े स्टेशनों के बाहर खड़े होकर यात्रियों को ‘एचटी मिनी’ की कॉपी दे रहे हैं। रेडियो पर भी इस संबंध में विज्ञापन किए जा रहे हैं। इसके अलावा, ‘हिन्दुस्तान’ और ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ में भी ‘एचटी मिनी’ से संबंधित विज्ञापन दिया जाएगा।”
भांजा ने आगे कहा, ‘एचटी मीडिया’ राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के विज्ञापनदाताओं को मिनी के लिए टार्जेट कर रहा है। विज्ञापनदाता जो प्रत्येक दिन 20 से 30 मिनट दिल्ली के उपभोक्ताओं को टार्जेट करना चाहते हैं, ‘एचटी मिनी’ के लिए उपयुक्त बैठते हैं। कुछ ऐसे विज्ञापनदाता हैं जो विशेष तौर पर ‘एचटी मिनी’ को टार्जेट कर रहे हैं क्योंकि उनकी मांग अलग है।
विज्ञापन की दरों पर उन्होंने कहा, कि मुख्य संस्करण और‘एचटी मिनी’ चूंकि अलग-प्रोडक्ट है, और वे अलग वर्ग और उत्पादों को टार्जेट कर रहे हैं, इसलिए उनकी दरें भी अलग है। उन्होंने आगे कहा, “एचटी मिनी अभी हाल ही में लॉन्च हुई है और अभी यह अपने पाठकों को टार्जेट कर रही है जबकि मुख्य समाचारपत्र, ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ दिल्ली-एनसीआर का स्थापित समाचारपत्र है।”
‘एलाइड मीडिया’ की वाइस प्रेसिडेंट, सुरभी सी मूर्ति ने कहा कि इस फॉर्मेट में अधिक से अधिक प्रतिस्पर्धा की जरूरत है जिससे पाठकों को बेहतर उत्पाद मिल सके। उन्होंने आगे कहा कि ‘एचटी मीडिया’ का मिनी फॉर्मेट ऐसे पाठकों के लिए उपयुक्त है जो अपना समय व्यतीत करने के लिए कुछ पढ़ना चाहते हैं, जबकि युवा पाठकों को लाइट कंटेंट ज्यादा पसंद है।
उन्होंने आगे कहा, “अधिक से अधिक पाठकों तक पहुंचने के लिए फोन पर इसकी उपलब्धता भी एक अच्छा विकल्प है।”
इस बीच, ‘एचटी मीडिया’ अभी दिल्ली में मेट्रो में सफर करने वाले पाठकों की पसंद को नजदीकी से देख रहा है और अभी फिलहाल अन्य शहरों में इसे लॉन्च करने की कोई योजना नहीं है।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:

