पंजाबी अखबारों के पाठकों में दिखी बढ़त, अजीत रहा नंबर वन

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
 पंजाबी दैनिक अजीत अपने पाठक संख्या में 68 हजार की बढ़ोतरी के साथ नंबर वन पर रहा। इसकी पाठक संख्या अब 11 लाख 31 हजार हो गई है। जगवाणी दूसरे नंबर पर रहा जिसकी पाठक संख्या में थोड़ी कमी आई है। इसकी पाठक संख्या में 6 हजार की कमी के साथ 10 लाख 26 हजार रह गई है।
 
5 हजार पाठकों के इजाफे के साथ तीसरे नंबर पर पंजाबी ट्रिब्यून रहा। इसकी पाठक संख्या पहली तिमाही में 2 लाख 90 हजार थी जो कि अब 2 लाख 95 हजार हो गई है।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
0
No votes yet
Your rating: None