उड़िया भाषा के पाठकों में कमी, प्रकाशक चिंतित
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
आईआरएस2010 की दूसरी तिमाही की रिपोर्ट के अनुसार टॉप छह उड़िया अखबारों में से चार अखबारों के पाठकों की संख्या में कमी हुई है। ‘संवाद’ उड़िया अखबारों में सबसे टॉप पर रहा जिसके पाठकों की संख्या में 2.43 फीसदी कमी हुई है। अब इसकी पाठक संख्या 16 लाख 6 हजार रह गई है जो कि पहली तिमाही की रिपोर्ट में 16 लाख 46 हजार थी। दूसरे नंबर पर रहे ‘समाज’ ने अपने पाठकों की संख्या में 5.27 फीसदी बढ़ौतरी की है। इसकी पाठक संख्या 14लाख 27हजार से बढ़कर 15 लाख 9 हजार हो गई है।

तीसरे नंबर पर रहे ‘धरात्री’ के पाठकों की सख्या में भी 32 पाठकों की कमी हुई है। चौथे नंबर पर ‘द समय’ रहा जिसकी पाठक संख्या 3 लाख 75 हजार से घटकर 3 लाख 41 हजार रह गई हैं। छठे नंबर पर रहे प्रजातंत्र ने लगभग सभी अखबारों से ज्यादा पाठक गवांए हैं इसकी पाठक संख्या में 21.14 फीसदी कमी हुई है। इसकी पाठक संख्या 1 लाख 23 हजार से घटकर अब केवल 97 हजार रह गई है।
वहीं दूसरी ओर पत्रिकाओं को देखें तो उड़िया पत्रिका ‘द साप्ताहिक समय’ अपने 42 हजार पाठक गंवा कर पहले नंबर पर बनी हुई है। इसकी पाठक संख्या 3 लाख 61 हजार से घटकर 3 लाख 19 हजार रह गई है। दूसरे नंबर पर ‘द कादम्बिनी’ रही जिसकी पाठक संख्या में 10.64 फीसदी कमी आई है। अब इसकी पाठक संख्या केवल 84 हजार रह गई है।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:

