उर्दू अखबारों में इंकलाब नंबर वन और दूसरे नंबर पर रहा सियासत

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
आईआरएस 2010 की दूसरी तिमाही के अनुसार उर्दू अखबारों में इंकलाब सबसे टॉप पर रहा है। इसने अपनी पाठक संख्या में 3.76 फीसदी बढौतरी की है। अब इसकी पाठक संख्या 1 लाख 86 हजार से बढ़कर 1 लाख 93 हजार हो गई है। वहीं दूसरे नंबर पर रहे सियासत की पाठक संख्या में 6.30 फीसदी बढ़ौतरी के साथ पाठक संख्या 1 लाख 17 हजार पहुंच गई है जो कि पहली तिमाही में 1 लाख 10 हजार थी। तीसरे नंबर पर रहे मुनासिफ ने अपने 6 हजार पाठक गंवा दिये हैं। इसकी पाठक संख्या 1 लाख 10 हजार से घट कर 1 लाख 4 हजार रह गई है। चौथे नंबर पर उर्दू टाइम्स रहा जिसे बहुत बड़ा झटका लगा इसने टॉप फोर में सबसे ज्यादा पाठक गवांए हैं। इसकी पाठक संख्या 1 लाख 16 से घटकर 96 हजार रह गई है।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
4
Average: 4
Your rating: None